20 सितंबर को होने वाले द्वारका फेडरेशन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव मैदान में अमन शर्मा और उनकी पूरी टीम को सोसायटियों और निवासियों का भारी समर्थन मिल रहा है।
चुनाव प्रचार के बीच सेक्टर 6 में आयोजित विशेष संवाद बैठक में लगभग 400 निवासी, RWA प्रतिनिधि और सहकारी ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों के सदस्य शामिल हुए। बैठक में पश्चिमी दिल्ली सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत, पालम विधायक श्री कुलदीप सोलंकी और पार्षद श्रीमती मनीषा सहरावत विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
निवासियों ने नागरिक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सांसद श्रीमती सहरावत ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित विभागों के समक्ष उठाने और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में अमन शर्मा की टीम के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखा। समर्थकों ने कहा कि फेडरेशन को सुलभ, पारदर्शी और परिणाम उन्मुख नेतृत्व की जरूरत है, जो सोसायटियों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने मजबूती से रख सके। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, द्वारका की सोसायटियों की नजरें इस चुनाव पर टिकी हैं।
