दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) और कोंकण रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) ने भारत
और विदेशों में आगामी मेट्रो रेल परियोजनाओं में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर
किए।इस समझौते के द्वारा दोनों संगठनों को इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की व्यापक श्रृंखला के लिए
प्रोजेक्ट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में नामित किया गया है, जिसमें मेट्रो/ रेलवे, हाई-स्पीड रेल, राजमार्गों,
बड़े पुलों, सुरंगों, संस्थागत भवनों, वर्कशॉप, डिपो, सिग्नल एवं दूरसंचार कार्यों तथा रेल विद्युतीकरण के
कार्य शामिल हैं।
समझौता ज्ञापन पर आधिकारिक तौर पर डीएमआरसी की ओर से डॉ. पी. के. गर्ग, निदेशक (व्यवसाय
विकास) एवं श्री संतोष कुमार झा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, केआरसीएल ने हस्ताक्षर किए। इस नीतिगत
साझेदारी का उद्देश्य डीएमआरसी और केआरसीएल की विशेषज्ञता का उपयोग करना है ताकि बड़े पैमाने
पर चलने वाली विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को आपसी सहयोग से तेजी से पूरा किया जा सके।
डीएमआरसी और केआरसीएल के बीच सहयोग से इन संगठनों को एक साथ मिलकर नई परियोजनाओं को
विकसित करने और भविष्य में अपनी-अपनी विशेषज्ञता को साझा करने में मदद मिलेगी।







