- दिल्ली-पंजाब में ‘‘आप’’ सरकार के किए गए काम से पूरा हरियाणा प्रभावित है और इस बार लोग बदलाव के लिए तैयार हैं- डॉ. संदीप पाठक
- हरियाणा ने सभी दलों को मौका दिया, लेकिन जनता को सिर्फ धोखा मिला, इस बार लोग इनके कारनामों पर पानी फेरेंगे- डॉ. संदीप पाठक
- भाजपा ने यह मान लिया है कि खट्टर साहब हरियाणा में अच्छी सरकार चलाने में विफल रहे, तभी उनको मुख्यमंत्री पद से हटा दिया- डॉ. संदीप पाठक
- एक अक्टूबर को हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश की बहुत सारी सीटें जीतेगी- डॉ. संदीप पाठक
- हरियाणा में सुनीता केजरीवाल, सीएम भगवंत मान, सांसद संजय सिंह की लगातार सभाएं हो रही हैं और उसमें भारी जन सैलाब उमड़ रहा है- आतिशी
- आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता से गठबंधन करके सभी 90 सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी- डॉ. सुशील गुप्ता
केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा करने के बाद आम आदमी पार्टी बेहद उत्साहित है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं सांसद डॉ. संदीप पाठक का कहना है कि हरियाणा की जनता अपने बेटे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इस बार प्रदेश में बदलाव लाने जा रही है। दिल्ली-पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार द्वारा किए गए कामों से पूरा हरियाणा प्रभावित है और इस बार यहां के लोग बदलाव लाने के लिए तैयार हैं। हरियाणा की जनता ने सभी दलों को मौका दिया, लेकिन उसे सिर्फ धोखा मिला। एक अक्टूबर को होने जा रहे चुनाव में ‘‘आप’’ हरियाणा की बहुत सारी सीटें जीतेगी। वहीं, वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि हरियाणा में सुनीता केजरीवाल, सीएम भगवंत मान, सांसद संजय सिंह की लगातार सभाएं हो रही हैं, जिसमें भारी जन सैलाब उमड़ रहा है। जबकि ‘‘आप’’ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी जनता से गठबंधन करके सभी 90 सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।
केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने कहा कि आज हरियाणा में चुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। 1 अक्टूबर को चुनाव होगा और 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। हरियाणा की जनता ने सभी राजनीतिक दलों को बार-बार मौका दिया है। ऐसी कोई भी पार्टी नहीं है जो यह कह सके कि उनको हरियाणा की जनता ने मौका नहीं दिया। इसके बावजूद, जनता को सभी पार्टियों से सिर्फ धोखा मिला है। इस बार हरियाणा की जनता उनके सारे कारनामों पर पानी फेरते हुए बदलाव के लिए अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी को वोट देगी।
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी हरियाणा में बहुत सारी विधानसभा सीटें जीतेगी। मेरा मानना है कि अगर आप ईमानदारी से काम करते हो तो ईश्वर आपकी मदद करते हैं। अरविंद केजरीवाल जी को इन्होंने भले से जेल के अंदर बंद कर रखा हो लेकिन उनकी पार्टी तेजी से के साथ दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की कर रही है। हमारे ऊपर भगवान की असीम कृपा है और ईश्वर स्वयं चाहते हैं कि इस बार हरियाणा में बदलाव हो। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हम पूरी तरीके से तैयार हैं।
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा ने यह मान लिया है कि खट्टर साहब हरियाणा में फेल हो गए, तभी भाजपा ने उनको मुख्यमंत्री पद से हटा दिया। भाजपा ने स्वीकार कर लिया है कि वो हरियाणा में अच्छी सरकार चलाने में विफल रही है और उसका मुख्यमंत्री ठीक नहीं था, इसलिए बदल दिया। अब बनाए गए नए मुख्यमंत्री चुनाव को ध्यान में रखकर रोज नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं, जो घोषणा बन कर ही रह जाएंगी। जिसकी अच्छी नीयत होती है, वो पहले दिन से काम करता है। आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार द्वारा हरियाणा की जनता का शोषण किया है। हम लोगों में जाकर उनको यह बताएंगे।
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली-पंजाब में किए शानदार कामों को बताकर हरियाणा की जनता से वोट मांगेगी। दूसरी पार्टियों से भी अपील है कि वो भी अपने अपने काम पर वोट मांगे। इन दलों को बताना चाहिए कि जब उनकी सरकार थी, तब जनता के लिए क्या काम किया। हरियाणा की जनता दिल्ली-पंजाब में किए ‘‘आप’’ सरकार के काम को देख रही है और इस बार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बदलाव के लिए हरियाणा की जनता तैयार है।
हरियाणा में चुनाव की घोषणा पर ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी पार्टी हरियाणा में पूरे दम-खम के साथ चुनाव लड़ रही है। हरियाणा में सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, सांसद संजय सिंह समेत ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेताओं की लगातार सभाएं हो रही हैं। इन सभाओं में भारी जन सैलाब उमड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल खुद हरियाणा के बेटे हैं। इसलिए हरियाणा के लोगों का उनसे एक भावनात्मक जुड़ाव भी है। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ हरियाणा का चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।
‘‘आप’’ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान हो गया है। अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन हमने उनकी जन्म स्थान हरियाणा के शिवानी में मनाया। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। ‘आप’’ जनता से गठबंधन करके सभी 90 सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।
वहीं, ‘‘आप’’ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि एक तरफ चुनाव आयोग ने चुनावों की घोषणा की और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक भी कर ली। हमने चुनावी तैयारी की बैठक अरविंद केजरीवाल के जन्म स्थान शिवानी में की। आम आदमी पार्टी एक-एक बूथ पर पूरी तरह से तैयार है।



