‘निर्मोहिया’: बैंडिश बैंडिट्स सीजन 2 का नया गाना हुआ रिलीज

Listen to this article

प्राइम वीडियो और टी-सीरीज़ म्यूज़िक ने अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज़ बैंडिश बैंडिट्स के दूसरे सीजन का बहुप्रतीक्षित गाना ‘निर्मोहिया’ लॉन्च कर दिया है। यह गाना शास्त्रीय संगीत और आधुनिक धुनों के शानदार मिश्रण के साथ अपने गहरे बोलों की वजह से श्रोताओं के दिलों को छू रहा है।

इस गाने को मशहूर संगीतकार पृथ्वी गंधर्व ने कंपोज़ किया है, इसके बोल मंडी गिल ने लिखे हैं, और इसे पृथ्वी गंधर्व* और सुवर्णा तिवारी ने गाया है। ‘निर्मोहिया’ प्रेम, आत्मा की शांति और सच्चाई की तलाश को बेहद खूबसूरत अंदाज़ में पेश करता है। शास्त्रीय वाद्ययंत्रों और आधुनिक बीट्स का यह संयोजन गाने को बेहद खास बनाता है।

संगीतकार पृथ्वी गंधर्वने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा,
“निर्मोहिया’ मेरे लिए एक भावनात्मक प्रोजेक्ट है। इसके बोलों ने मुझे पहली बार सुनने पर ही प्रभावित किया। मुझे विश्वास है कि यह गाना सभी के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगा।”

गायिका सुवर्णा तिवारी ने कहा,
“यह गाना शास्त्रीय और आधुनिक संगीत के बीच की खाई को पाटने का एक खूबसूरत प्रयास है। यह हर उम्र के लोगों को पसंद आएगा। इस सफर का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।

इस सीजन का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है और इसे अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी ने प्रोड्यूस किया है। ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, शीबा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी, राजेश तैलंग, और कुणाल रॉय कपूर जैसे कलाकार एक बार फिर इस सीजन में नजर आएंगे। वहीं, दिव्या दत्ता, रोहन गुर्बक्सानी, यशस्विनी दयामा, आलिया कुरैशी,और सौरभ नैयर जैसे नए चेहरे भी शो में शामिल होंगे।

बैंडिश बैंडिट्स सीजन 2 का प्रीमियर 13 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 से अधिक देशों में होगा।

https://www.instagram.com/reel/DCrDF3zOIqq/?igsh=MXBuejY4eHg0MXE0aA==

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *