Listen to this article

फिल्म सिटी नोएडा में तीन दिवसीय चल रहे ’17वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल ‘ के दौरान मारवाह स्टूडियों में पहले दिन के दूसरे सत्र में कई देशों के एंबेसडर और कला और संस्कृति से जुड़े प्रसिद्ध लोगों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण का ‘ बुके ‘ भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में AAFT स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म स्टूडेंटस द्वारा अल्जीरिया और ईरान के प्रसिद्ध क्यूजीन परोसा गया। कार्यक्रम के दूसरे हॉल में “क्या महिलाओं की उपलब्धियों पर बायोपिक बनाई जानी चाहिए ?” इस विषय पर चर्चा के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया । इसी दौरान यहाँ डॉ संदीप मारवाह , प्रेसिडेंट ICMEI एंड चांसलर AAFT यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड ऑर्ट्स , डॉ अली अचौई , अल्जीरिया के राजदूत , डॉ फरिदो६ीन फरीदासर , ईरान के सांस्कृतिक कांउसर , हिना कौल , विदुषी मखीजानी , अनुज वर्मा , अनिषा मिश्रा ,भावना अग्रवाल आदि मौजूद रहे। डॉ संदीप मारवाह ने कहा, सिनेमा का हमारी जिंदगी में बहुत बड़ा रोल है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया है , अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है। महिलाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन पर बायोपिक जरूर बननी चाहिए। वहाँ मौजूदा अतिथिगण ने महिलाओं की उपलब्धियों पर बायोपिक बनाने का जोर दिया और अपने विचारों को साझा किया। कार्यक्रम में मौजूदा अतिथिगण द्वारा न्यूज लैटर Cine Fiesta का पोस्टर रिलीज किया गया। साथ ही प्रश्न उत्तर का सत्र भी रखा गया , जिसमें स्टूडेंटस ने अतिथियों से सवाल किए और अपने प्रश्नों के जवाब पाए।
कार्यक्रम में डॉ संदीप मारवाह द्वारा अतिथियों को हिंदी सिनेमा भूषण , हिंदी सिनेमा गौरव , हिंदी सिनेमा समर्थक , हिंदी सिनेमा संरक्षक और फेस्टिवल मोमेंटों से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *