*केजरीवाल सरकार के राज में नलों में पानी या तो आता नही और आता है तो काला जहरीला आता है पर लोगों को बिल हजारों में नही लाखों में आ रहे हैं – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
*केजरीवाल जवाब दें, दिल्ली जलबोर्ड उन विभागों में हैं जो पूरी तरह “आप” सरकार के आधीन है फिर गलत बिलों को आज ठीक करने में क्या दिक्कत है – वीरेन्द्र सचदेवा
*केजरीवाल छलावा बंद करे जलबोर्ड को गलत बिल माफ नही करने ठीक करने हैं, आज करें अभी करें, इसमें तो मॉडल कोड आफ कंडक्ट भी बाधक नही होगा – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली में लोगों को मिल रहे अनाप शनाप पानी बिलों पर आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल का ब्यान एक बहुत बड़ा छलावा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की फ्री पानी का दावा करने वाली केजरीवाल सरकार के राज में नलों में पानी या तो आता नही और आता है तो काला जहरीला आता है पर लोगों को बिल हजारों में नही लाखों में आ रहे है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल जवाब दें, दिल्ली जलबोर्ड उन विभागों में हैं जो पूरी तरह “आप” सरकार के आधीन है फिर गलत बिलों को आज ठीक करने में क्या दिक्कत है, गल बिल उनके जलबोर्ड ने भेजे हैं स्वीकार करे।
केजरीवाल छलावा बंद करे जलबोर्ड को गलत बिल माफ नही करने ठीक करने हैं, आज करें अभी करें, इसमें तो मॉडल कोड आफ कंडक्ट भी बाधक नही होगा।
केजरीवाल यह भी बतायें की उन लोगों का क्या होगा जो ऐसे अनाप शनाप बिल भर चुके।










