बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मंगेश त्यागी के समर्थन में शनिवार को मुकंदपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज समेत बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और पदाधिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधन करने के लिए मुख्यातिथि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव थे। श्री यादव ने यहाँ आए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा केजरीवाल झूठे वादों को लेकर फिर से लोगों के बीच में आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने लोगों को सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि 11 साल से केजरीवाल सरकार चला रहे हैं और फिर एक बार झूठे वादे कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए अपील करी और कहा कि इस बार बुराड़ी से कांग्रेस के उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाएँ और दिल्ली में भी कांग्रेस के उम्मीदवारों का समर्थन करें और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेस उम्मीदवार मंगेश त्यागी ने भी यहाँ संबोधन के दौरान विधायक पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि बुराड़ी क्षेत्र का बुरा हाल है। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। लोगों से काम नहीं हो रहे हैं। इसलिए उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार भी उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएँ। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में मंगेश त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मीडिया के संबोधन के दौरान कहा सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकत्रित करना और दूसरा कार्यकर्ता मिलकर एक रणनीति चुनावों को लेकर बनायी जा सके। देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।
2025-01-04


