दिल्ली में एक तरफ़ यहाँ ठण्ड बढ़ रही है। दूसरी तरफ़ दिल्ली में चुनावी मौसम के चलते राजनीतिक गलियारों में गर्मी बढ़ने वाली हैं। शुक्रवार को दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनावों में उम्मीदवार लोगों से जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं। बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मंगेश त्यागी ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के प्रदीप बिहार और फूल वाला बाग़ कॉलोनी में पद यात्रा कर लोगों से संपर्क किया और अपने लिए समर्थन माँगा। कई गलियों से होते हुए श्री त्यागी ने लोगों से अपने लिए वोट माँगे। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने पदयात्रा को लगातार कवर करते हुए मंगेश त्यागी से विशेष बात कर उनसे जानने का प्रयास किया कि आख़िर वह चौथी बार आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। वह पहली बार चुनावी मैदान में है कितना चुनौती भरा रहने वाला है। आइए सुनते हैं उन्होंने हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान क्या कहा देखिए इस विशेष रिपोर्ट में।
2025-01-10