Listen to this article

श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती के पावन अवसर पर दिल्ली के शालीमार बाग में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन कई ब्लॉकों से होता हुआ जैसे ही शालीमार बाग़ के बी टी ब्लॉक में पहुँचा। शालीमार बाग़ विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रवीण जैन ने अपने समर्थकों के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया। यहाँ पर आई पूरी संगत का भी स्वागत किया और नगर कीर्तन में पाँच प्यारों के पैर छूकर पाँच प्यारों का आशीर्वाद लिया। श्री जैन ने आशीर्वाद लेते हुए सभी संगत को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौक़े पर शालीमार बाग विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी जे एस नेयोल और कांग्रेस कई समर्थक मौजूद थे। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीन जैन और पूर्व प्रत्याशी जे एस नेयोल से बात करी तो इस पर उन्होंने क्या कहा। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता कि इस रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *