दिल्ली में पाँच फ़रवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ़ यहाँ चुनावी अखाड़े में उतरे उम्मीदवार प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ़ आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के उम्मीदवार नामांकन भरने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। बुरारी विधानसभा क्षेत्र से आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के उम्मीदवार सोनू कौशिक सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान के साथ पूरे दल बल के साथ भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ धीरपुर में स्थित रिटर्निंग ऑफ़िसर के कार्यालय में नामांकन भरने पहुँचे। तस्वीरों में आप को देख सकते हैं कि सोनू कौशिक के समर्थकों में भारी जोश और उत्साह देखते ही बन रहा है। बता दें कि आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान समय समय पर दिल्ली और बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे हैं। उन्होंने कई तरीक़े से पार्टी के बैनर तले बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की और दिल्ली की समस्या को उठाया है। आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। बुरारी विधानसभा से पार्टी नहीं है सोनू कौशिक को उम्मीदवार बनाया है। जो कि युवा और भजन गायक हैं और लोगों में अपनी अच्छा जनाधार रखते हैं। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने नामांकन को लेकर आप पीपल्स के प्रदेश अध्यक्ष और बुराड़ी से उम्मीदवार सोनू कौशिक से बात करी तो आइए जानते हैं उन्होने हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान क्या कहा। देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।
2025-01-14



