“वो एक बेहतरीन अभिनेत्री और शानदार इंसान हैं,” धमाल 4 के निर्देशक इंद्र कुमार ने कहा, जब ईशा गुप्ता अजय देवगन के अपोज़िट फिल्म में शामिल हुईं

Listen to this article

बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार ईशा गुप्ता एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस बार वह नज़र आएंगी कॉमेडी से भरपूर बहुचर्चित फिल्म धमाल 4 में। निर्देशक इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में ईशा गुप्ता अजय देवगन के अपोज़िट एक अहम किरदार में नजर आएंगी। यह जोड़ी इस साल की सबसे दिलचस्प कास्टिंग मानी जा रही है।

अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास से भरपूर स्क्रीन प्रेज़ेंस और दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली ईशा अब धमाल यूनिवर्स में एक नई चमक लेकर आ रही हैं। धमाल 3 में उनके स्टाइल और तेवरों भरे किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब जब वह धमाल 4 में वापसी कर रही हैं, तो यह एक फुल-सर्कल मोमेंट की तरह है। इस बार उनका किरदार और भी बोल्ड और कहानी में केंद्रीय भूमिका निभाने वाला होगा।

निर्देशक इंद्र कुमार ने ईशा के साथ एक बार फिर काम करने पर अपनी खुशी जताते हुए कहा—
“हम बहुत खुश हैं कि ईशा गुप्ता दोबारा ‘धमाल 4’ में हमारे साथ हैं। वह ‘धमाल 3’ का भी हिस्सा रही थीं। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री और शानदार इंसान हैं। उनके साथ काम करना हमेशा सुखद अनुभव होता है।”

फिल्म में ईशा का किरदार कहानी में बड़े मोड़ और जबरदस्त कॉमिक मोमेंट्स लेकर आएगा। हालांकि उनके किरदार की ज्यादा जानकारी अभी गोपनीय रखी गई है, लेकिन इतना तय है कि वह सिर्फ ग्लैमर नहीं बल्कि कहानी की दिशा और ह्यूमर में भी बड़ी भूमिका निभाने वाली हैं।

हाल ही में ईशा ने हनी सिंह और जुबिन नौटियाल के साथ ब्राउन आइज़ वाली और इश्क मेरा जैसे म्यूज़िक वीडियोज़ में धमाल मचाया है। अब वह अपनी खास अदाओं और स्क्रीन पर दमदार उपस्थिति के साथ धमाल 4 में एक नई ताजगी लेकर आएंगी। दर्शक उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म में उन्हें अजय देवगन और ईशा गुप्ता के बीच शानदार केमिस्ट्री, चुटीले डायलॉग्स और हंसी से भरपूर सिचुएशन्स देखने को मिलेंगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *