राजधानी दिल्ली में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला जब लाल बाग का राजा, दिल्ली द्वारा आयोजित दशम गणपति महोत्सव 2026 के दौरान शंखनाद का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।
डीडीए ग्राउंड, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा में आयोजित इस भव्य महोत्सव में देश के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और लाल बाग का राजा महोत्सव के प्रधान श्री राकेश बिंदल ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ एक साथ पवित्र शंखनाद कर इतिहास रच दिया।
जैसे ही सैकड़ों शंख एक साथ गूंजे, पूरा परिसर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। यह क्षण दिल्ली में एकता, श्रद्धा और सनातन परंपरा की मिसाल बन गया। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में गणपति भक्त और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि लाल बाग का राजा, दिल्ली का यह दशम वर्ष है, जो अब राजधानी के सबसे प्रमुख गणेशोत्सवों में शामिल हो गया है। धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह का यह संगम न केवल भक्ति का प्रतीक बना, बल्कि दिल्ली के इतिहास में एक यादगार अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।
