Listen to this article

दिल्ली विधानसभा ने शुक्रवार को अपनी आठवीं विधानसभा के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम में ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी किया। यह दस्तावेज़ विधानसभा की प्रमुख उपलब्धियों, नवाचारों और समावेशी विधायी दृष्टिकोण का प्रतिपादन करता है।
इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा लिए अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने की। उनके साथ दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट तथा मुख्य सचेतक अभय वर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने विधानसभा की सराहनीय कार्यशैली की प्रशंसा करी कहा कि 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड “उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रतिबिंब” है। उन्होंने इसकी प्रेरणादायक थीम ‘विरासत से विकास की ओर’ को विशेष रूप से रेखांकित किया। श्री मल्होत्रा ने विधानसभा भवन को एक “जीवंत विरासत” बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा की पारदर्शिता, सतत विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट कार्ड सिर्फ विधायी कार्यों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि जन-केंद्रित और नवाचार पर आधारित विधायी संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने बीते 100 दिनों के प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित किया, जिनमें शामिल हैं: नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) का सफल कार्यान्वयन, जिससे विधानसभा कागज़-रहित बनी।
500 किलोवॉट सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला, हरित शासन की दिशा में कदम।
विधानसभा पुस्तकालय का डिजिटल ज्ञान केंद्र में रूपांतरण।
विधानसभा की ऐतिहासिक व स्थापत्य विरासत के संरक्षण हेतु व्यापक योजना।
अध्यक्ष ने अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का भी उल्लेख किया, जैसे:
सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार” की शुरुआत।
नव-निर्वाचित विधायकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम।
हिन्दू नववर्ष और महावीर जयंती जैसे सांस्कृतिक आयोजनों द्वारा साझा सांस्कृतिक मूल्यों का उत्सव।
डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह जैसे राष्ट्रीय नायकों को श्रद्धांजलि।
ओडिशा, झारखंड और इथियोपिया से आए प्रतिनिधिमंडलों के साथ संवाद के ज़रिए अंतर-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय संपर्क को बढ़ावा।
विकसित भारत युवा संसद और इंटरनेशनल थैलेसीमिया डे जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं व नागरिक समाज के साथ जुड़ाव। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने क्या कहा

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *