*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और हजारों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया
*दिल्ली भाजपा के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में सांसदों एवं जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन हुआ – वीरेन्द्र सचदेवा
*दिल्ली के सभी 250 मंडलों में विधायकों, पार्षदों एवं मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान प्रारम्भ हुए
*2 अक्टूबर को हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि हमें खादी को अपनाने का काम करना है और देश की आत्मनिर्भर मजबूत बनाने के बाद अपना योगदान करेंगे – जगत प्रकाश नड्डा
*सेवा ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा है और राष्ट्र प्रथम उनका संकल्प है – जगत प्रकाश नड्डा
*धर्म समाज ने झंडेवालान मंदिर में प्रधान मंत्री की दीर्घ आयु की कामना से शतचंड़ी यज्ञ का आयोजन किया
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सेवा प्रेरणा देते हुए प्रथम रक्तदान किया।
इसी के साथ दिल्ली भाजपा के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में सांसदों एवं जिलाध्यक्षों की अध्यक्षता में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। दिल्ली के सभी 250 मंडलों में विधायकों, पार्षदों एवं मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान भी प्रारम्भ किए गये जो अगले दो सप्ताह चलेंगे।
दिल्ली भाजपा ने आज से कनाट प्लेस के सेन्ट्रल पार्क में प्रधानमंत्री के जीवन एवं कार्यों को लेकर 5 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसका उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं सांसदों की गरिमापूर्ण उपस्थिती में जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदर्शनी का उद्धाटन किया और सेन्ट्रल पार्क में उपस्थित हजारों आमंत्रित प्रबुद्ध नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत एवं बाँसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा एवं डा. पंकज सिंह आदि भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़े की संयोजन समिति के संयोजक प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल एवं उनके सह संयोजकों ने व्यवस्था कार्यभार सम्भाला।
रक्तदान पश्चात वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली भाजपा के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में सांसदों एवं जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन हुआ है और भारतीय जनता पार्टी 15 दिनों तक लगातार सेवा कार्य दिल्ली भर में करने का आयोजन किया गया है जिसमें पर्यायवरण के लिए एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता अभियान इत्यादी कार्य शामिल है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने सेवा पखवाड़ा में दिल्लीवालों को जो सौगात आज दी है उसका भी हम स्वागत करते हैं और दिल्लीवाले आज बेहद खुश है कि पिछले 10 सालों से विकास का बयार रुक चुका था आज वह दोहरी गति से बह रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनके जीवन का एक एक पल राष्ट्र को समर्पित और सेवा के लिए है। पिछले 11 वर्षों में एक प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत को दुनिया में मजबूती प्रदान की और दुनिया में भारत की एक अलग पहचान दी है। भारतीय संस्कृति और भारतीय विधारधारा को प्रतिपादित करने का काम उन्होंने किया है।
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सेवा ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा है और राष्ट्र प्रथम उनका संकल्प है, इस बात को ध्यान को ध्यान में रखते हुए भारतीय जानता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा उनकी जन्मदिवस से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म जयंती तक मनाने का संकल्प किया है। उन्होंने कहा कि आज हम सब ने जहाँ स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार के लिए हजारों स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप लगे है। पर्यावरण की दृष्टि से एक पेड़ माँ के नाम और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन पूरे 15 दिनों तक चलने वाला है।
नड्डा ने कहा कि हम स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हम काम कर रहे हैं। उसी कल्पना के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जो भारत में बना है और जिसने भारतीय की पसीने की खुश्बू है वह स्वदेशी है और हमें उसके लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि हमें खादी को अपनाने का काम करना है और देश की आत्मनिर्भर मजबूत बनाने के बाद अपना योगदान करेंगे।
जब हम स्वदेशी की बात करते है तो आज जो फाइटर जेट्स और ब्रह्मोस की बात कर रहे हैं जिसकी दुनिया में चर्चा है वह किसी की उधर की हुई नहीं है बल्कि उसमे स्वदेशी की ख़ुशबू है।
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन काल पर लगाया गया इस प्रदर्शनी का अगर आप अवलोकन करेंगे तो आपको पता चलेगा कि उन्होंने कैसे देश को सुसज्जित राष्ट्र और सशक्त राष्ट्र बनाने में अपनी मेहनत की है।
चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों ने सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में संयुक्त रूप से लाल किला स्थित मैदान में व्यापारिक संस्था कैट एवं लवकुश रामलीला कमेटी के सहयोग से स्वास्थ जांच एवं रक्तदान शिविर के साथ ही दिवयांग उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने किया।
दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पूर्व महापौर जयप्रकाश एवं प्रदेश सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता और जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग एवं अजय खटाना भी उपस्थित रहे।
उत्तर पूर्व संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों ने सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में अपने-अपने जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का संयोजन जिलाध्यक्षों मास्टर विनोद एवं डॉ यू के चौधरी ने किया। स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन श्री राम मंदिर वेलकम कॉलोनी में और सी-9 निगम पार्षद कार्यालय में किया गया।
पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में अपने-अपने जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन जिलाध्यक्षों विजेंद्र धामा एवं दीपक गाबा ने किया। स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन मयूर विहार फेज -2 में और आर्य समाज मंदिर सूरजमल विहार में किया गया।
नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों ने सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज के नेतृत्व में पंचायती मंदिर वेस्ट पटेल नगर करोल बाग और विधायक कार्यालय आर के पुरम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहाँ कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल , राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संयोजन जिलाध्यक्षों वीरेन्द्र बब्बर एवं रविन्द्र चौधरी ने किया। स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन पंचायती सदाशिव मंदिर खन्ना मार्केट में और शिव मंदिर आर के पुरम के पास किया गया।
उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों ने सांसद योगेंद्र चंदौलिया के नेतृत्व में कृष्णा गार्डन रोहिणी सेक्टर 17 और जलेबी चौक सुल्तानपुरी माजरा में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का संयोजन जिलाध्यक्षों विनोद सहरावत एवं रामचंद्र चावरिया ने किया।
पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों ने सांसद कमलजीत सहरावत के नेतृत्व में जिला कार्यालय पश्चिमी दिल्ली और श्याम विहार एक्सटेंशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इसके बाद इंदिरा कैम्प न 2 विकासपुरी और युवा मोर्चा कार्यालय श्याम विहार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिलाध्यक्षों चंद्रपाल बख्शी एवं राज शर्मा गौतम ने किया।
दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों ने सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में और प्रदेश प्रभारी डॉक्टर अलका गुर्जर एव पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी की उपस्थिति में जिला कार्यालय दक्षिणी दिल्ली और महरौली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इसके बाद एन आई टी आरडी अस्पताल लाडो सराय और आरोग्य मंदिर भंगन महौल्ला तुगलकाबाद में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिलाध्यक्षों रवींद्र सोलंकी एवं माया बिष्ट ने किया।
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घ आयु की कामना के साथ झंडेवालान मंदिर में धर्म समाज नामक संस्था की और शतचंड़ी यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें दिल्ली नगर निगम में सदन के नेता प्रवेश वाही एवं स्थाई समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा आदि सम्मलित हुए।


