Listen to this article

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर मानवता की सेवा की अनूठी मिसाल गुरुवार को दिल्ली के पटेल नगर में साउथ पटेल नगर एन जी ओ , humanity फ़र्स्ट एवं ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन के संयोग में दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर, में संगत द्वारा ‘पुराने कपड़ों का लंगर’ लगाकर ‘निष्काम सेवा’ की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की गई। गुरु साहिब के “मानस की जात सबै एकै पहचानबो” के संदेश को सार्थक करते हुए, सेवादारों ने कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए इस विशेष वस्त्र लंगर का आयोजन किया। यहाँ शहर भर से एकत्रित किए गए पुराने लेकिन पहनने योग्य स्वेटर, जैकेट , शेरवानी और कंबलों को साफ सुथरा ससम्मान उन ज़रूरतमंद लोगों को वितरित किया गया, जिन्हें इस कड़ाके की सर्दी में गर्म कपड़ों की सख्त जरूरत है। पेट की भूख मिटाने वाले लंगर के साथ साथ शरीर की ठिठुरन दूर करने वाली यह पहल चर्चा का विषय बनी रही, जिसमें ऊंच नीच का भेद मिटाकर हर वर्ग के व्यक्ति ने अपनी सामर्थ्य अनुसार योगदान दिया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि भारी संख्या में लोग बिना कपड़ों को लेने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। मानवता के इस कार्यक्रम आयोजक साउथ पटेल नगर NGO के अध्यक्ष लकी सेठी और यहाँ आए अतिथियों से टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने विशेष बातचीत कर जानने का प्रयास किया कि आख़िर ये पुराने कपड़ों का लंगर की पहल को लेकर उन्हें किस तरह से यह आइडिया आया। देखिए हमारे संवाददाता की यह विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *