वर्ष 1985 में स्थापित और पुणे मुख्यालय वाला BJS एक गैर राजनीतिक, गैर लाभकारी संगठन है, जो स्वास्थ्य सेवा, आपदा प्रतिक्रिया, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में सक्रिय है। 1993 से अब तक संगठन ने गरीब बच्चों सहित तीन लाख से अधिक निःशुल्क सर्जरी सफलतापूर्वक करने का दावा। दिल्ली में छठा बड़ा प्लास्टिक सर्जरी कैंप होगा, जिसमें तीन दिनों में 100 से अधिक लाभार्थियों की उम्मीद है। सर्जरी का नेतृत्व अमेरिका के प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. लैरी वेनस्टीन एवं डॉ. व्हिटनी पैफर्ड करेंगे, जो अनुभवी भारतीय चिकित्सकों के साथ मिलकर सेवाएं देंगे। अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से पूर्णतः सुसज्जित है, जिससे उच्च गुणवत्ता एवं सुरक्षित देखभाल सुनिश्चित की जा सके।
रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए BJS Delhi ने हेल्पलाइन नंबर 902433322 भी जारी किया गया।
चेहरे की विकृतियों के साथ जीवन जी रहे हजारों बच्चों और वयस्कों के लिए सुधारात्मक सर्जरी तक पहुंच आज भी एक दूर का सपना बनी हुई है। आर्थिक कठिनाइयों, विशेष चिकित्सा सुविधाओं की कमी और सामाजिक कलंक के कारण यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। इसी चुनौती को दूर करने के उद्देश्य से भारतीय जैन संगठन दिल्ली 14 से 16 जनवरी तक मुनि मायाराम जैन अस्पताल, पीतमपुरा में तीन दिवसीय निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें देशभर के वंचित मरीजों को जीवन बदलने वाली सर्जरी उपलब्ध कराई जाएगी। यह कैंप की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित अनुव्रत भवन, नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ शासन श्री मुनि विमल कुमार एवं बहुश्रुत मुनि उदित कुमार द्वारा नवकार मंत्र के मंगलाचरण के साथ किया गया। इस अवसर पर मुनि श्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा केवल शारीरिक उपचार तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि प्लास्टिक सर्जरी के साथ साथ नशा मुक्ति अभियान भी अनिवार्य रूप से चलाया जाना चाहिए। उन्होंने समाज को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं संस्कारित जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दी। इस मौक़े BJS Delhi के अध्यक्ष डॉ. कमल जैन सेठिया ने कहा कि यह कैंप गरिमापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। प्लास्टिक सर्जरी कैंप के संयोजक विजय जैन ने कहा कि यह कैंप जन्मजात चेहरे की विकृतियों जैसे कटे होंठ व तालू, भेंगापन, चेहरे के निशान और धब्बों के लिए पूर्णतः निःशुल्क सुधारात्मक उपचार प्रदान करेगा। जानकारी देते हुए बताया गया कि 14 जनवरी को ओपीडी परामर्श, मेडिकल जांच एवं लैब टेस्ट होंगे, जबकि 15 और 16 जनवरी को सर्जरी तथा निःशुल्क पोस्ट ऑपरेटिव केयर प्रदान की जाएगी। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में मीडिया से बात करते हुए भारतीय जैन संगठन दिल्ली के पदाधिकारियों ने क्या कहा।
2026-01-03


