Listen to this article

दिल्ली नगर निगम मुकुंदपुर वार्ड नंबर 8 के अंतर्गत सी.डी. ब्लॉक पार्ट 1, मुकुंदपुर स्थित रामलीला पार्क में नवनिर्मित मंच एवं सुंदर टीन शेड का उद्घाटन क्षेत्र के निगम पार्षद एवं सिविल लाइन जोन चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर द्वारा द्वारा किया गया।
बता दे कि क्षेत्र के लोगों और रामलीला कमेटी की मांग थी।
बताया जाता है लंबे समय से मुकुंदपुर क्षेत्र के निवासियों और रामलीला कमेटी द्वारा इस मंच की मांग की जा रही थी। बारिश और तेज धूप के कारण हर साल रामलीला और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बाधा आती थी। अब इस टीन शेड और पक्के मंच के बनने से कलाकारों और दर्शकों दोनों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
इस मंच पर अब साल भर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम बिना किसी परेशानी के आयोजित किए जा सकेंगे। इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम मिलने की उम्मीद है ।
रामलीला कमेटी और स्थानीय निवासियों ने इस कार्य के लिए चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर का आभार व्यक्त किया है। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग, RWA पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में
निगम पार्षद एवं सिविल लाइन जोन चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर ने क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *