नई दिल्ली, 7 अक्टूबर 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘सिटीजन फर्स्ट’ विजन को आगे बढ़ाते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने आज नागरिक सेवाओं को लेकर तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। NDMC अध्यक्ष श्री मनोज कुमार द्विवेदी और उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने पालिका केंद्र में इन योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान परिषद सदस्य श्री डी.पी. सिंह, सुश्री सरिता तोमर और श्री अनिल वाल्मीकि भी मौजूद रहे।
NDMC अध्यक्ष श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा, “प्रौद्योगिकी, डिजिटल पहुंच और जमीनी स्तर की निगरानी से नागरिक सेवाएँ अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और जवाबदेह बनेंगी। अब नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।”
उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को समर्पित है और NDMC की डिजिटल सेवाएँ ‘सिटीजन फर्स्ट’ के विजन को साकार कर रही हैं।
NDMC की तीन नई पहलों में क्या है खास?
- जन्म और मृत्यु पंजीकरण अब 100% ऑनलाइन और पेपरलेस
यह सबसे बड़ा बदलाव है। अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी सभी सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन हो गई हैं।
• प्रमाण पत्र में सुधार, बच्चे का नाम जुड़वाना, घर में हुए जन्म-मृत्यु का पंजीकरण और देरी से पंजीकरण (Delayed Registration) सब कुछ घर बैठे होगा।
• अब अस्पताल सीधे NDMC को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से डेटा भेजेंगे, इसलिए फॉर्म जमा करने के लिए जाने की जरूरत नहीं।
• इससे पुराने रिकॉर्ड निकलवाने और बार-बार ऑफिस जाने की झंझट खत्म होगी। - भारत का पहला सरकारी ऑनलाइन पेट केयर प्लेटफॉर्म
NDMC ने अपने सरकारी पशु चिकित्सालय के लिए देश का पहला व्यापक ऑनलाइन पालतू पशु सेवा पोर्टल लॉन्च किया है।
इस एक ही प्लेटफॉर्म पर पालतू जानवरों के मालिकों को ये सुविधाएं मिलेंगी:
ऑनलाइन पेट रजिस्ट्रेशन, OPD और टीकाकरण के लिए अपॉइंटमेंट बुकिंग, टीकाकरण का ऑटोमेटिक रिमाइंडर, डिजिटल वैक्सीनेशन और हेल्थ सर्टिफिकेट, ऑनलाइन पेमेंट और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड। इससे अस्पताल में लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा। - स्वच्छता के लिए 346 सार्वजनिक शौचालयों को गोद लेने की मुहिम
डिजिटल के साथ-साथ जमीनी स्तर पर स्वच्छता के लिए NDMC ने 346 सार्वजनिक शौचालयों को वरिष्ठ अधिकारियों और पार्षदों द्वारा गोद लेने का फैसला किया है।
हर शौचालय की नियमित निगरानी की जाएगी, जिसमें साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, बदबू रोकने और सामान की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसका मकसद है कि नई दिल्ली आने वाले हर नागरिक और पर्यटक को साफ-सुथरा और सम्मानजनक शौचालय मिल सके।
इन तीनों पहलों के साथ NDMC ने स्वच्छ, हरित और प्रगतिशील नई दिल्ली का संकल्प को दोहराया है ।





