Listen to this article

ये नाच , ये ख़ुशी , ये गीतों का माहौल देखकर आप सोच रहे होंगे कि ये कोई शादी समारोह का माहौल है। जी नहीं यह कोई शादी समारोह नहीं हो रही है लेकिन शादी से कुछ कम भी माहौल नहीं है। दरअसल JITO यानी जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन अंतर्गत लेडीज़ विंग ईस्ट दिल्ली और फरीदाबाद के द्वारा
राजधानी दिल्ली में एक ही छत के नीचे एक ऐसा जूलरी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जोकि अपने आप में एक अनूठी मिसाल शादियों के सीज़न में होने जा रही है। दिल्ली के अशोक होटल में दो दिवस का द ब्राइडल स्टोरी प्रदर्शनी का शनिवार को उद्घाटन किया गया। समारोह की शुरूआत नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ शुरू हुई और मंच से विशाल दीप प्रज्वलन किया गया, JITO के महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर एक पवित्र और शुभ वातावरण प्रदान किया। JITO के दृष्टिकोण और मिशन को समझाया गया, जिसमें संगठन की उत्कृष्टता और सामुदायिक सेवा के प्रति समर्पण को बताया गया। बता दें कि दो दिन तक चलने वाला दा ब्राइडल स्टोरी प्रदर्शनी समारोह की शुरुआत हुई। एक ही छत के नीचे शादी से संबंधित सभी प्रकार की वस्तुएँ ज्वेलरी, डिज़ाइनर आउटफिट, इवेंट कंपनियों और अन्य आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध रहेंगी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि यह है प्रदर्शनी की तस्वीरे हैं। इस इवेंट का उद्देश्य नवविवाहित जोड़े को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक वस्तुओं की सुविधा प्रदान करना है, जिससे उनकी शादी की योजना बनाने की प्रक्रिया सरल और यादगार हो जाए। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *