Listen to this article

उत्तरी पश्चिमी जिला थाना आदर्श नगर की पुलिस ने नाबालिग की सनसनीखेज हत्या का मामला सुलझाया इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है आरोपियों ने बदला लेने की मंशा से पहले 17 वर्षीय लड़के को घर से स्कूटी पर बिठाकर मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों में पत्थरों से कुचल कर मार डाला था। उसके बाद हत्या कर आरोपियों ने शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया था। आरोपी मौक़े से फ़रार हो गए थे। जानकारी के अनुसार दिनांक 12 फ़रवरी को प्रातः लगभग 8:30 बजे थाना आदर्श नगर में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें माजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के निकट जंगल क्षेत्र में आग लगने तथा एक बच्चे का शव पड़े होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल रोड नं. 51 के साथ स्थित माजलिस पार्क मेट्रो पार्किंग स्थल पर पहुंची, जहां मेट्रो दीवार के पास एक जला हुआ अज्ञात शव मिला। शव की पहचान हेतु थाना आदर्श नगर के स्टाफ द्वारा तत्काल प्रयास किए गए। तत्पश्चात श्री भगवान (पिता) एवं परिवारजनों द्वारा बीजेआरएम मोर्चरी में जले हुए शव की पहचान विष्णु, पुत्र श्री भगवान, निवासी जेलर वाला बाग, अशोक विहार फेज-II, दिल्ली के रूप में की गई। 16 फ़रवरी को मृतक की बहन रोशनी का बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने बताया कि उसका भाई विष्णु, उम्र लगभग 17 वर्ष, 10वीं कक्षा तक शिक्षित था तथा आजादपुर क्षेत्र में गलत संगति में पड़ गया था। अगस्त 2025 में दीपक नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी संलिप्तता थी, जिसके कारण उसे जुवेनाइल होम भेजा गया था तथा 31 जनवरी को जमानत पर रिहा हुआ था। हाल के दिनों में वह परेशान दिख रहा था तथा उसने बताया था कि आजादपुर निवासी गौरव @ कालिया एवं उसके साथी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
11 फ़रवरी को विष्णु घर से निकला और वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। तलाश के दौरान परिवारजन थाना अशोक विहार गए, जहां नोटिस बोर्ड पर थाना आदर्श नगर के संदर्भ में एक अज्ञात शव की फोटो प्रदर्शित थी। पुलिस ने हत्या आरोप दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है पकड़े गए आरोपियों पर मामला गौरव @ कालिया, पुत्र महिपाल, निवासी पप्पू डेयरी के पास, आजादपुर गांव, उम्र 30 वर्ष दूसरा आरोपी विनय, पुत्र संजीव, निवासी झुग्गी, लाल बाग, दिल्ली, उम्र 25 वर्ष है। बताया जाता है कि यह हत्या पूर्व की रंजिश के चलते प्रतिशोध स्वरूप की गई थी। आरोपी गौरव @ कालिया ने पुराने विवाद का बदला लेने के उद्देश्य से मृतक को निशाना बनाने की साजिश रची थी। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में।

बहरहाल पुलिस ने सनसनीख़ेज़ हत्या के इस मामले को सुलझाते हुए। दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *