Listen to this article

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को जिला कार्यकारी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का क्ले ग्रैंड बैंक्वेट, वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया, बर्तन मार्केट के पास, दिल्ली में आयोजित करी गई। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत दिल्ली के आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ राव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर एवं सांसद, राज्यसभा अशोक सिंह , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर डॉ. नरेंद्र नाथ (पूर्व मंत्री), पूर्व मंत्री मंगत राम सिंह, शिवांक सिंघल, चमन लाल शर्मा, कपिल शर्मा , जे एस नेयोल, रितु सिंह चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता रागनी नायक, अनिल भारद्वाज, सतेंद्र शर्मा, रोहित चौधरी एवं दीपक भारद्वाज इसके अतिरिक्त चांदनी चौक लोकसभा के ऑब्जर्वर सी.पी. मित्तल एवं
जगजीवन शर्मा, जिला ऑब्जर्वर सिद्धार्थ कुंडू, मंगेश त्यागी तथा प्रेरणा सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने, कांग्रेस की एकता व अखंडता को तथा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद करने के साथ-साथ आम लोगों की दैनिक परेशानियों को लेकर भाजपा की दिल्ली सरकार पर तीखे सवाल उठाए गए। बैठक में पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा और रोजगार के मुद्दे उठाए गए, बैठक को संबोधित करते हुए अशोक सिंह ने कार्यकर्ताओं को कहा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष होगी उन्होंने कहा की वह यहाँ पर आए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता से एक एक करके मिलेगे। बता दे की जिले के अंतर्गत पाँच विधानसभा आती हैं। यह बैठक में ज्यादातर शालीमार बाग विधानसभा के लोग उपस्थित थे। शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। सबसे से मिलकर उनकी राय जानी। बताया है कि आने वाले दिनों में बूथ स्तर पर व्यापक जन-संपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि कांग्रेस की आवाज हर घर तक पहुँचे। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के विशेष संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर एवं सांसद, राज्यसभा अशोक सिंह ने क्या कहा देखिए यह रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *