आज़ाद पुर भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री आनंद नेगी ने आज अपना जन्मदिन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके निवास स्थान पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ के पश्चात श्री नेगी ने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्हें दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। श्री नेगी ने इस अवसर पर कहा कि उनका जन्मदिन जनता के स्नेह और आशीर्वाद का दिन है। उन्होंने सभी से समाजसेवा और एकता का संकल्प लेने का आह्वान किया। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया। क्षेत्र में उनके जन्मदिन को लेकर पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा।
इस पावन अवसर क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना। इस अवसर पर आनंद नेगी ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को सपरिवार आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रभु पवनसुत हनुमान जी, जिन्हें बजरंगबली के नाम से भी जाना जाता है, का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड पाठ के माध्यम से न केवल धार्मिक वातावरण बनेगा बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भावना का भी संचार होगा। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और गणेश पूजन से हुई। इसके पश्चात भक्तिपूर्ण वातावरण में सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया। पाठ के दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रसाद और भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है। सुंदरकांड पाठ के समापन के पश्चात केक सेरेमनी आयोजित करी गई, जिसमें श्री नेगी अपने परिवार, समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन का उत्सव मनाया। बता दे कि अनंद नेगी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री के रूप में उन्होंने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के अनेक कार्य किए हैं। उनके जन्मदिन पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री नेगी ने कहा, “यह दिन मेरे लिए केवल व्यक्तिगत उत्सव नहीं बल्कि जनता के स्नेह और आशीर्वाद का दिन है। मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर प्रभु हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और अपना स्नेह प्रदान करें।” आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में आनंद नेगी उनके परिवार के सदस्य और यहाँ आए अतिथियों ने क्या कहा देखिए यह रिपोर्ट में।
2026-05-03


