Listen to this article

दिल्ली के ईस्ट कैलाश स्थित आर्य समाज ऑडिटोरियम में छठा विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

जहां बाबा श्री खाटू श्याम जी के भजनों और संकीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते और बाबा श्याम के जयकारे लगाते नजर आए।

इस भव्य आयोजन में निगम पार्षद श्रीमती अंजुम मंडल,श्री राजपाल,श्री शरद कपूर, श्रीमती अनिता बसोया,पूर्व विधायक मदन लाल जी,प्रवीण जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अधिकारियों मै SDM,श्री नीरज अग्रवाल,क्षेत्रीय यातायात निरीक्षक,थाना अध्यक्ष,श्री लोकेंद्र जी ,उपायुक्त अग्रवाल जी,GST कमिश्नर,विश्व हिंदू परिषद से श्री विनोद बंसल जी आचार्य विमलेश बंसल,भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के सह कार्यालय मंत्री श्री अमित गुप्ता जी जी,ब्राह्मण समाज से अतुल शर्मा,इस्कॉन से श्री महामंत्रा दास जी कालका मंदिर पुजारी समिति अध्यक्ष इत्यादि समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा के हाजरी लगाई
साथ ही अग्रवाल संकीर्तन महासभा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मित्तल जी, महामंत्री राजकुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल, कार्यकारिणी सदस्य और समाज के कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

अग्रवाल सभा द्वारा पिछले कई वर्षों से इस विशाल संकीर्तन महोत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है।
यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज सेवा का भी एक बड़ा माध्यम बन चुका है।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मित्तल जी ने बताया कि संस्था समाज हित में लगातार कार्य कर रही है।

संस्था शिक्षा, जरूरतमंद बच्चों की सहायता, आंखों की जांच, बीपी और शुगर जांच जैसे हेल्थ कैंप, हाइड्रेशन जांच और जरूरतमंद परिवारों के विवाह में सहयोग जैसे कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि अग्रवाल सभा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना और लोगों को एकजुट करना है।

भजन, कीर्तन और बाबा श्याम के जयकारों के बीच यह विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद कराया गया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *