दिल्ली के द्वारका सेक्टर 8 स्थित ‘हमारा समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट’ द्वारा बच्चों के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार थे। ट्रस्ट के प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर महामहिम राज्यपाल का भावपूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर यहाँ मौजूद बच्चों ने
देशभक्ति गीतों से समां बांधा। सभी ने एक स्वर में देशभक्ति गीत गाकर मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार अभिनंदन किया। हमारा समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा महिलाओं को सिखाए जा रहे कोर्स का अवलोकन किया साथ ही यहाँ मजूद ट्रस्ट के विद्यार्थी ने राज्यपाल के समक्ष विशेष सीपीआर प्रदान करने का कर्तव्य करके दिखाया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना देखकर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने ‘हमारा समर्पण ट्रस्ट’ के प्रयासों को लेकर उनके अच्छे भविष्य के लिए कामनाएँ। उन्होंने कहा की समाज सेवी संस्थाएं समाज कार्य करने वाली संस्थाओं सराहनीय कहा। इस अवसर पर ट्रस्ट के कई बच्चों को कोर्स पूरा होने पर प्रमाण पत्र भी बाटे गये। ट्रस्टी डॉ. सोनिया रावत ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा महिलाओं के शक्तिकरण के लिए कई प्रोग्राम जारी है।
अपने बीच राज्यपाल को पाकर बच्चे बेहद उत्साहित और प्रफुल्लित नजर आए। सभी ने एक स्वर में देशभक्ति गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों और महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि महामहिम राज्यपाल का सान्निध्य पाकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई और यह उनके लिए अविस्मरणीय पल है। कार्यक्रम में मौजूद एक अधिवक्ता ने ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जमीनी स्तर पर बदलाव की मजबूत नींव रखते हैं। बताया जाता है कि
‘हमारा समर्पण ट्रस्ट’ समय समय पर महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर, शिक्षा एवं कौशल विकास पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है।
ट्रस्ट की ट्रस्टी डॉ. सोनिया रावत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य वंचित वर्ग की महिलाओं और बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना है। महामहिम राज्यपाल का आगमन सभी लाभार्थियों के लिए प्रेरणादायी रहा। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और ट्रस्टी सोनिया रावत ने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा
2026-06-15





