भारत की अग्रणी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने बुधवार को अंदाज़ होटल, एयरोसिटी में अपने कम्युनिटी एंगेजमेंट प्रोग्राम ‘इंसाइडर्स मीट’ के दिल्ली एडिशन का सफल आयोजन किया। इस इवेंट में प्रमुख टेक्नोलॉजी क्रिएटर्स, गैजेट्स के शौकीनों और मीडिया प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लेकर लावा की लीडरशिप टीम के साथ सीधा संवाद किया।
कार्यक्रम में कंपनी के फ्यूचर रोडमैप, भारत में तैयार किए जा रहे इनोवेशन्स और भविष्य के मोबाइल अनुभवों को बेहतर बनाने में एआई की भूमिका पर गहन चर्चा हुई। मेहमानों को लावा के लेटेस्ट पोर्टफोलियो के साथ लाइव हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस भी मिला।
शोकेस में पेश हुए लावा के लेटेस्ट डिवाइस
अग्नि सीरीज*: लावा की फ्लैगशिप रेंज ने भारतीय टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर फोकस दिखाया। लेटेस्ट अग्नि 4 में लावा का इन-हाउस वायु एआई, प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले और एडवांस्ड कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। यह अपने सेगमेंट में ऑन-डिवाइस एआई और असली घरेलू डिज़ाइन देने वाला एकमात्र भारतीय मूल का स्मार्टफोन है।
ब्लेज़ सीरीज: स्टाइल और परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए डिज़ाइन की गई यह रेंज उद्देश्यपूर्ण इनोवेशन को दर्शाती है। आकर्षक डिज़ाइन, एआई-संचालित क्षमताओं, शानदार डिस्प्ले, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और एडवांस्ड कैमरा के साथ यह रोज़मर्रा के स्मार्टफोन अनुभव को बेहतर बनाती है।
शार्क सीरीज: बजट के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के लिए बनी यह सीरीज मजबूत डिज़ाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ असली 5G कनेक्टिविटी देती है। 6000mAh बैटरी वाले लेटेस्ट शार्क 2 5G ने ₹15,000 से कम सेगमेंट में टिकाऊ स्मार्टफोन अनुभव पर लावा के फोकस को हाइलाइट किया।
बोल्ड सीरीज: किफायती दाम में टिकाऊ परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए मॉडर्न डिज़ाइन, भरोसेमंद बैटरी लाइफ और डेली यूसेज की जरूरतें पूरी करती है।
स्मार्ट सीरीज: फीचर फोन से पहली बार स्मार्टफोन पर अपग्रेड होने वाले यूजर्स के लिए क्लीन Android अनुभव, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और आसान कीमत के साथ स्मार्टफोन अपनाना सरल बनाती है।
ग्रोथ और भविष्य की योजना
पिछले एक साल में लावा ने स्मार्टफोन बिजनेस में 50% की ग्रोथ दर्ज की है, जो उपभोक्ताओं की बढ़ती पसंद और मार्केट में ब्रांड की पकड़ को दर्शाता है। इसी रफ्तार को बरकरार रखते हुए लावा अपना रिटेल नेटवर्क 2 गुना बढ़ाएगा, डिस्ट्रीब्यूशन मजबूत करेगा और उपभोक्ताओं की जरूरतों के हिसाब से इनोवेशन्स व बड़ा पोर्टफोलियो लाएगा।
कंपनी यूजर्स को पूरी तरह ब्लोटवेयर-फ्री Android अनुभव देती है, जिसमें कोई अनचाहा प्री-इंस्टॉल्ड ऐप नहीं होता। साथ ही इंडस्ट्री की बेहतरीन सर्विस@होम आफ्टर-सेल्स सपोर्ट भी प्रदान करती है।
इस इंसाइडर्स मीट के जरिए लावा ने टेक्नोलॉजी कम्युनिटी के साथ जुड़ाव गहरा करने और इनोवेशन, उपभोक्ताओं की जरूरतों व कनेक्टेड डिवाइसेज के भविष्य पर सार्थक संवाद की प्रतिबद्धता दोहराई। ये आइए देखते हैं राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में


