Listen to this article

एक विधानसभा क्षेत्र या एक निगम के वार्ड क्षेत्र में जो काम क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को करना चाहिए वह काम समाज सेवी को करना पड़े तो ऐसे में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को चुनने का क्या फ़ायदा जी हा कुछ ऐसो ही हाल दिल्ली के आज़ाद पुर निगम वार्ड जहांगीरपुरी स्थित H 2 ब्लॉक, गुजराती मोहल्ला के मुख्य पार्क का गेट पिछले 2 वर्षों से क्षेत्रीय पार्षद और जनप्रतिनिधियों की घोर अनदेखी के कारण टूटी हुई अवस्था में पड़ा था। गेट न होने से पार्क असुरक्षित हो गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि खुले गेट के कारण पार्क में शाम के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, कूड़ा-कचरा फेंकना और आवारा पशुओं का घुसना आम बात हो गई थी, जिससे बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने में भारी परेशानी होती थी। कई बार MCD और पार्षद से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

ऐसे में क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी आनंद नेगी ने स्थानीय निवासियों की मांग पर मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने अपने निजी खर्चे और प्रयासों से लोहे के गेट की वेल्डिंग, मरम्मत, मजबूतीकरण और आकर्षक का पूरा कार्य करवाया। बता दे कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर पार्क गेट का भव्य उद्घाटन आनंद नेगी द्वारा नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान पार्क में भजन कीर्तन और जन्मोत्सव का माहौल था। इस मौके पर मौजूद क्षेत्रवासियों ने श्री नेगी का फूल मालाओं से स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। स्थानीय बुजुर्ग ने कहा, “2 साल से हम टूटे गेट से परेशान थे, आनंद भाई ने जो काम जनप्रतिनिधि नहीं कर सके, वो कर दिखाया।”
समाजसेवी आनंद नेगी ने कहा कि यह पार्क किसी एक का नहीं, हम सबका है। समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जन्माष्टमी के दिन इस छोटे से प्रयास से अगर मेरे परिवारजनों के चेहरे पर मुस्कान आई है, तो यही मेरे लिए सबसे बड़ी सेवा है। मैं भविष्य में भी बिजली, पानी, सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं के लिए क्षेत्रवासियों के साथ खड़ा रहूंगा। इस गरिमामय अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सुनीता नेगी उनके प्रमुख सहयोगी विजय भाई H 2 ब्लॉक RWA के सदस्य, बड़ी संख्या में माताएं बहनें, बुजुर्ग और युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पार्क की स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना के इस रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *