Listen to this article

दिल्ली में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे ‘कांग्रेस का युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत रविवार को भलस्वा डेयरी में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय कांग्रेस नेता अनिल राणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव उपस्थित रहे। इस मौके पर क्षेत्र के हजारों लोग, युवा और महिलाएं भारी संख्या में जुटे।

समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब मंच पर दो ऐसी पीड़ित महिलाओं को पेश किया गया, जिनके बच्चे नशे की लत में बर्बाद हो चुके हैं। एक महिला ने बताया कि उसका 25 वर्षीय बेटा स्मैक के नशे का आदी हो चुका है और घर का सारा सामान बेच चुका है, जबकि दूसरी महिला का जवान बेटा नशे के सेवन से अपनी जान गंवा बैठा। उनकी आपबीती सुनकर मंच पर मौजूद हर व्यक्ति भावुक हों गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। थानों के सामने खुलेआम नशा बिक रहा है और भाजपा की केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार दोनों मूकदर्शक बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को हर गली मोहल्ले तक ले जाएगी और नशा माफियाओं को बेनकाब करेगी।

आयोजक अनिल राणा ने कहा कि भलस्वा डेयरी जैसे इलाकों में बेरोजगारी के कारण युवाओं को जानबूझकर नशे की ओर धकेला जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और नशा मुक्ति के लिए हर संभव मदद करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा यहाँ आए लोगों को शपथ दिलायी गई कि वह नशे का विरोध करेंगे आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *