प
इंडियन डेंटल एसोसिएशन (दिल्ली स्टेट ब्रांच एवं वेस्ट दिल्ली ब्रांच) गर्व के साथ घोषणा करता है कि आईडीए दिल्ली स्टेट कॉन्फ्रेंस एवं आईडीए वेस्ट दिल्ली संगोष्ठी का आयोजन 19 एवं 20 सितम्बर 2026 किया जा रहा है।
यह दो दिवसीय सम्मेलन दंत चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और नवाचारकर्ताओं को एक मंच पर लाएगा। कार्यक्रम में 9 CDE पॉइंट्स, विशेषज्ञ वक्ता, वैज्ञानिक सत्र, हैंड्स‑ऑन वर्कशॉप्स और नेटवर्किंग अवसर शामिल होंगे।
आयोजन अध्यक्ष: डॉ. जे. आर. सभरवाल, आयोजन सह‑अध्यक्ष: डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. प्रविना वर्मा, डॉ. (कैप्ट.) अशोक छाबड़ा, आयोजन सचिव: डॉ. प्रवेश मेहरा, डॉ. विजय पी. बानिया डाॅ. कपिल के. रैना, अध्यक्ष, आईडीए वेस्ट दिल्ली, ने कहा:
“यह संगोष्ठी हमारे सामूहिक दृष्टिकोण को दर्शाती है—प्रैक्टिस में प्रिसीजन, रोकथाम को आधार और नवाचार के माध्यम से प्रगति। हम मिलकर दंत चिकित्सकों को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करना चाहते हैं ताकि वे समाज और मरीजों की बदलती आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।”
साथ ही, डॉ. कपिल के. रैना, अध्यक्ष आईडीए वेस्ट दिल्ली, और डॉ. अमोघ तंवर, मानद सचिव आईडीए वेस्ट दिल्ली, इस आयोजन में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में डॉ. अंकित झा, डॉ. हनी वर्मा, डॉ. प्रशांत भसीन, डॉ. दीप्ति जावा सिंह, डॉ. संजीव कुमार और डॉ. सुहास लेले जैसे प्रतिष्ठित वक्ता शामिल होंगे। छात्रों के लिए पेपर एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन भी आयोजित किए जाएंगे।
पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है।आईडीए सदस्य, गैर‑सदस्य एवं छात्र निर्धारित शुल्क के साथ भाग ले सकते हैं। विशेष हैंड्स‑ऑन वर्कशॉप्स एंडोडॉन्टिक्स, पीडोडॉन्टिक्स और एस्थेटिक डेंटिस्ट्री में आयोजित होंगी।
