कहते हैं प्यार में इंसान किसी भी हद तक गुजर जाता है। ऐसा ही सनसनीखेज मामला दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से सामने आया है जहाँ अपनी प्रेमिका से शादी करने के चक्कर में एक पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
जी हाँ आउटर नॉर्थ जिले के थाना शाहबाद डेरी और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति मो. लाल बाबू उर्फ जाहिद अली (22 वर्ष) पुत्र शौकत अली, निवासी सीतामढ़ी, बिहार और उसकी प्रेमिका रुखसार खातून शामिल हैं। इस मामले में फरार आरोपी को शरण देने वाले उसके ममेरे भाई मो. ओसामा को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को थाना शाहबाद डेरी में तहत सबीला खातून की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मृतका अपने पति के साथ प्रहलादपुर में रहती थी। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी का रुखसार खातून से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे शादी करना चाहता था। पत्नी के रोड़ा बनने पर दोनों ने मिलकर साजिश रची और बाथरूम में गला घोंटकर सबीला की हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी अपने नाबालिग बेटे को साथ लेकर पहले नोएडा भागा, फिर अपने भाई ओसामा की मदद से बिहार और मुंबई तक भागने की फिराक में था।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में विशेष टीमें बनाई गईं। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, पटना, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और मुंबई में 300 से अधिक CCTV कैमरों को खंगाला। तकनीकी सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस के जरिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की रिपोर्ट में
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कड़ियां जोड़ रही है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।
