Listen to this article

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में सौंदर्य जगत की आइकॉन शहनाज़ हुसैन का स्टॉल सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र बन गया, जहाँ प्रशंसकों की भारी भीड़, ऑटोग्राफ की दीवानगी और उत्साह का ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने पूरे मेले का माहौल उत्सवमय कर दिया। दूर-दूर से आए सौंदर्य प्रेमियों ने उनसे मिलने, उनका ऑटोग्राफ लेने और उनके साथ संवाद करने के लिए स्टॉल पर लंबी कतारें लगाईं। इस आयोजन का सबसे खास आकर्षण भारत मंडपम, नई दिल्ली के हॉल नंबर 14जीएफ, स्टॉल नंबर 14जी 3 ए पर आयोजित शहनाज़ हुसैन के साथ विशेष निःशुल्क सौंदर्य परामर्श सत्र रहा, जिसमें आगंतुकों ने उनके दशकों के अनुभव और विशेषज्ञता से त्वचा एवं सौंदर्य से जुड़े बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किए। इसी अवसर पर ब्रांड की नई 7 सटेप फेशियल किट्स का शुभारंभ भी किया गया, जो पेशेवर स्किनकेयर का एक उन्नत अनुभव प्रदान करती हैं। साथ ही आगंतुकों ने सभी उत्पादों पर 25 प्रतिशत तक की विशेष ट्रेड फेयर छूट का भी लाभ उठाया। उल्लेखनीय है कि शहनाज़ हुसैन ने बिना किसी पारंपरिक विज्ञापन के भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाकर एक वैश्विक सौंदर्य ब्रांड का निर्माण किया। जड़ी बूटियों की चिकित्सीय शक्ति, नवाचार और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने सौंदर्य को वेलनेस के माध्यम से पुनर्परिभाषित किया। उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए उन्हें न्यूयॉर्क स्थित सक्सेस मैगज़ीन द्वारा 105 वर्षों में पहली बार किसी महिला को दिया गया वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट वुमन एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड प्रदान किया गया, जबकि उनकी अग्रणी यात्रा हार्वर्ड में अध्ययन का विषय भी बनी, जो आज भी दुनिया भर के उद्यमियों को प्रेरित करती है। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की रिपोर्ट में शहनाज़ हुसैन के साथ विशेष बातचीत के दौरान क्या कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *