भाजपा की सीबीआई-ईडी गुजरात चुनाव तक उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में रखेगी- सौरभ भारद्वाज

Listen to this article

*देश की आजादी के लिए शहीद ए आजम भगत सिंह ने कुर्बानी दी, आजादी की दूसरी लड़ाई में मनीष सिसोदिया कफन बांध कर कुर्बानी दे रहे हैं- सौरभ भारद्वाज

*देशवासियों को मनीष सिसोदिया पर गर्व है, आज़ादी की दूसरी लड़ाई में उनके साथ क़ुर्बानी देने को तैयार हैं- सौरभ भारद्वाज

*भाजपा के षड्यंत्रों के खिलाफ दिल्ली के लोग और आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कुर्बानी देने के लिए तैयार है- सौरभ भारद्वाज

*जब मनीष सिसोदिया सीबीआई मुख्यालय जा रहे थे तब सड़कों पर बसंती पगड़ी में लोग तिरंगा लेकर झूम रहे थे, ऐसा नजारा आजादी से पहले देखा जाता था- सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गुजरात चुनाव तक भाजपा की सीबीआई-ईडी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में रखेगी। देश की आजादी के लिए शहीद ए आजम भगत सिंह ने कुर्बानी दी। आजादी की दूसरी लड़ाई में मनीष सिसोदिया कफन बांध कर कुर्बानी दे रहे हैं। देशवासियों को मनीष सिसोदिया पर गर्व है। आज़ादी की दूसरी लड़ाई में उनके साथ क़ुर्बानी देने को तैयार हैं। भाजपा के षड्यंत्रों के खिलाफ दिल्ली के लोग और आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कुर्बानी देने के लिए तैयार है। जब मनीष सिसोदिया सीबीआई मुख्यालय जा रहे थे तब सड़कों पर बसंती पगड़ी में लोग तिरंगा लेकर झूम रहे थे। ऐसा नजारा आजादी से पहले देखा जाता था।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने आज पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई आज गिरफ्तार कर रही है। दिल्ली में हम लोगों ने आज ऐसा नजारा देखा जो आज तक आजाद हिंदुस्तान के इतिहास में कभी नहीं देखा गया। आजादी से पहले ऐसा नजारा देखा जाता था। जब आजादी के मतवाले हमारे शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानी देश के लिए कुर्बानियां देते थे। देश के लिए जेल जाया करते थे और पुलिस की यातनाएं सहते करते थे। झूठे मुकदमों के अंदर उनको बार-बार अंग्रेज सरकार फंसाया करती थी। उनकी पुलिस उनको अलग-अलग मुकदमों में जेल में डाला करती थी। देश में आज आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ी जा रही है। दिल्ली की सड़कों पर आज ठीक वैसा माहौल था। कोई प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी नहीं थी। किसी तरीके का कोई दुख, कोई झगड़ा आज दिल्ली की सड़कों पर नहीं दिखा। दिल्ली के लोग मनीष सिसोदिया को आशीर्वाद और बधाई देने उनके घर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया जी हमें आप पर गर्व है। आप आजादी के दूसरी लड़ाई में अपनी कुर्बानी देने जा रहे हैं। सब कार्यकर्ता आपके साथ खड़े हैं। सिर पर कफन बांध कर आपके साथ चलेंगे। हमें भी कुर्बानी देनी पड़ेगी तो भाजपा के इन षड्यंत्रों के खिलाफ दिल्ली के लोग और आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कुर्बानी देने के लिए तैयार है। यह वादा आज मनीष सिसोदिया जी को किया गया।

दिल्ली जल बोर्ड उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर बसंती रंग की पगड़ी पहनकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगों को हाथ में लेकर झूम रहे थे। इसको देखकर भारतीय जनता पार्टी के पेट में दर्द है, वह हम समझ सकते हैं। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी वो पार्टी है जिसकी मदर संस्था आरएसएस ने आजादी के 55 साल बाद भी अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं लहराया था। हमारा मानना है कि जब तक गुजरात के चुनाव नहीं हो जाते, तब तक मनीष सिसोदिया को जेल में रखा जाएगा। गुजरात का 8 दिसंबर को जब परिणाम आएगा तो मनीष सिसोदिया को केंद्र सरकार की सीबीआई-ईडी छोड़ेगी। 8 दिसंबर को जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे। हम सब की तरफ से मनीष सिसोदिया जी को बहुत-बहुत बधाई।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *