प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मयूर विहार में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

Listen to this article

*यह निगम चुनाव झूठ को परास्त करने की लड़ाई है-आदेश गुप्ता

*भाजपा सिर्फ वायदें नहीं करती बल्कि उसे पूरा करने के लिए संकल्पित भी होती है-आदेश गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज मयूर विहार जिले में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी श्री बिपीन बिहारी सिंह, प्रदेश भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक श्री हरेन्द्र डोलिया, मंडल अध्यक्ष श्री सोनू कन्नौजिया, श्री अर्जुन सिंह राणा सहित अन्य पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्री आदेश गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में एक वो लोग हैं जो राजनीति में ईमानदारी की बात करते हैं लेकिन टिकटों को बेचने का भी काम करते हैं और उनके हाथ भ्रष्टाचार से रंगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने कामों के दम पर चुनाव लड़ेंगे और निगम ने जिस तरह से सीमित संसाधनों के बावजूद काम किया है, उसे पूरी दिल्ली देख चुकी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव झूठ को परास्त करने की लड़ाई है। हम वायदें इसलिए नहीं करते कि उन्हें भूल जाए बल्कि उसको पूरा करने का काम करते हैं। इसका ताजा उदाहरण है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3024 झुग्गीवासियों को उन्हें पक्का मकान देना है।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने निगम का 42000 करोड़ रुपये रोककर निगम को काम ना करने देने की कोशिश की लेकिन बावजूद उसके निगम ने 15000 से ज्यादा पार्कों का सौंदर्यीकरण किया और घर-घर से कूड़ा उठाने का काम किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को मां यमुना की सफाई हमेशा ही चुनाव के समय ही याद आता है लेकिन आज भी यमुना के गंदे पानी से दिल्लीवासी पेट की गंभीर बिमारियों से परेशान हो रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *