दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में मनाई गई सावित्री बाई फुले की जन्म जयंति

Listen to this article

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश ओबीसी मोर्चा द्वारा आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा द्वारा माता सावित्री बाई फुले की जन्मजयंती मनाई गई। इस मौके पर श्री सचदेवा ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज हम सभी महिला सशक्तिकरण की जो बात कर रहे हैं, वह माता सावित्री बाई फुले जी की ही देन है। उस दौर में जब महिलाओं को पढ़ने-लिखने का अधिकार नहीं था तब सावित्री बाई फुले जी ने महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वारा खोले। उन्होंने कहा कि विधवा विवाह, बाल विवाह, सती प्रथा जैसे जघन्य कुरीतियों के खिलाफत की और समाज के लोगों को महिलाओं को एक अलग आइने से देखने का ज्ञान दिया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के मौके पर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री संतोष पाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री हुकम सिंह, मोर्चा महामंत्री श्री सुमन कुमार सैनी एवं श्री रविकांत सिंह, मोर्चा मंत्री श्री आकाश जैनदार, श्री आत्माराम पांचाल, श्री वंशीलाल, श्री रुपराम सहरावत, श्री हरिंदर खत्री इत्यादी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *