भारत जोड़ो यात्रा के सफल समापन के बाद श्री राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुॅचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान महरौली और बदरपुर जिलों की संयुक्त बैठक आज छत्तरपुर विधानसभा में आयोजित की गई

Listen to this article

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिल्ली में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जिला स्तर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में कल बुधवार 1 फरवरी, 2023 से पूर्वी दिल्ली में शुरु हुआ। आज हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का कार्यक्रम दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के महरौली और बदरपुर जिला कांग्रेस कमेटियों ने सयुंक्त रुप से छत्तरपुर विधानसभा में आयोजित किया।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की बैठक में अ0भा0क0कमेटी के अभियान प्रभारी डा0 मदन मोहन झा, पूर्व सांसद श्री रमेश कुमार, दिल्ली के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ के अलावा पूर्व विधायक पं0 टेकचंद शर्मा, महरौली जिला अध्यक्ष श्री राजेश चौहान और बदरपुर जिला अध्यक्ष श्री विष्णु स्वरुप अग्रवाल, जिला कोऑर्डिनेटर श्री धीरज बसौया, पूर्व निगम अनिता चौधरी, विधानसभा प्रत्याशी श्री प्रवीण राणा और प्रमोद यादव, प्रेम सिंह सेहरावत, ब्लाक अध्यक्ष खुशी मौहम्मद फिरदौसी और डी.के. सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता से संवाद करने के लिए दिशा निर्देश दे रहे है कि कैसे वो जनता से मिलकर उनसे सीधा संवाद करें और जो लोग भारत जोड़ो यात्रा के साथ नही जुड़ पाऐ थे उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के संदेश और हमारे नेता श्री राहुल गांधी की कार्यशैली से जनता को अवगत कराना है कि कैसे राहुल गांधी जी ने 4080 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा देशहित और जनहित के लिए मौजूदा मोदी सरकार की देश विरोधी नीतियों, अराजकता, तानाशाही, आर्थिक अस्थिरता, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ निडरता से निकाली, जिसको पूरे देश में आपार जनसमर्थन मिला। डा0 झा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान सफलता पूर्वक चल रहा है और बाकी जिलों एवं ब्लाकां में भी अभियान चलाया जा रहा है।

डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से मिलकर संवाद करने के साथ जनता के मन की बात और जनता क्या चाहती है, हमारी क्या कमियां है, यह सब जानकारी भी कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान के दौरान एकत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की केन्द्र सरकार की पूंजीपति वर्ग को फायदा पहुॅचाने की एकतरफा सोच के कारण देश एक बार फिर गुलामी की जंजीरों में फंसता जा रहा है। अमीर और गरीब के बीच बढ़ते अंतराल व आर्थिक असमानता के कारण निम्न, मध्यम और कमजोर वर्ग को अजीविका यापन का संकट झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर काम करेगा जिससे कांग्रेस नीतियों को जनता तक पहुॅचाने के साथ संगठन भी मजबूत होगा।  उन्होंने कहा कि अभियान का उदेश्य जनता को वर्तमान में पैदा किए गए माहौल की मानसिकता से निकालकर एक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित सोच वाला वातावरण देना है जो सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है क्योंकि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा एकता, अखंडता को बनाकर धर्म निरपेक्षता वाली रही है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *