दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर लगाकर बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुचाऐंगे- जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने राजीव भवन में कंट्रोल रुम का गठन भी किया है। – चौ0 अनिल कुमार

Listen to this article

*दिल्ली की केजरीवाल सरकार और भाजपा की हरियाणा सरकार में समाजस्य न होने का खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही है। – चौ0 अनिल कुमार
 
 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ की भयावह स्थिति से निपटने और बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुचाने के लिए प्रदेश कार्यालय में यमुना पार के समीप क्षेत्रों से सटे जिलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की  महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। जिसमें निर्णय लिया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ित लोगों की कोविड में आओ मदद का हाथ बढ़ाओ की तर्ज पर मदद करके वहां राहत शिविर लगाऐ जाऐंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हालात पर नजर रखने प्रदेश कार्यालय में कंट्रोल रुम का भी गठन किया है। उन्होंने कहा  कि हर साल बाढ़ आती है और लोगों को राहत पहुचाने के लिए टेंट लगाकर, खाने का सामान, दवाईयां व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाती थी, इस बार दिल्ली सरकार कोई प्रबंध नही किए।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ की विकराल स्थिति के कारण लाखों लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं, जिनके सामने भूख, बारिश और बुनियादी जरुरतें आदि बड़ी चुनौती हैं। उन्हांेने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी और हरियाणा की भाजपा सरकार की आपसी सहयोग न करने का खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही है। दिल्ली सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित गरीब लोगों को राहत पहुॅचाने में पूरी तरह विफल साबित हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल समय रहते बाढ़ के संकट पर उचित प्रयास करते तो स्थिति इतनी भयावह नही बनती। केजरीवाल सरकार द्वारा समय पर उचित कदम न उठाने के कारण दिल्ली के बड़े अस्पतालों में पानी भर गया है और यहां तक कि यमुना किनारे दिल्ली के शमशान घाटों को भी पहली बार अंतिम संस्कार करने पर रोक लगानी पड़ी है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री दीपक बाबरिया ने दिल्ली में बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आव्हान किया। बैठक में पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार डा0 नरेन्द्र नाथ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक अमरीश गौतम, पूर्व विधायक आसिफ मौहम्मद, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अली मेंहदी, जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार, श्री जुबैर अहमद, श्री आदेश भारद्वाज, लीगल एवं मानव अधिकार विभाग के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार, बूथ मेनेजमेंट कमेटी चेयरमैन श्री राजेश गर्ग, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन श्री अनुज आत्रेय, सोशल मीडिया चेयरमैन हिदायतुल्लाह सहित ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व विधायक, निगम पार्षद, पूर्व पार्षद, विधानसभा व निगम का चुनाव लड़े प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की दिल्ली के प्रति बेरुखी और राजनीतिक अकांक्षाओं की पूर्ति की एकतरफा सोच के कारण दिल्ली को बाढ़ के संकट में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार समय रहते यदि लोगों को बाढ़ के खतरे की सूचना लोगों को दे देती तो दिल्ली के लोगों और व्यापारियों का इतना बड़ा नुकसान नही होता, लोग अपने सामान को सुरक्षित जगह पहुॅचा देते। दिल्ली में बाढ़ हाने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने आलीशान महल से बाहर निकलकर बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को निपटने की बजाय यह बयान देकर कि वजीराबाद, चन्द्रावाल और औखला तीनों वाटर ट्रीटमंेट प्लांटों में बाढ़ का पानी भरने से अगले 2-3 दिन तक पीने के पानी की दिक्कत होगी, दिल्ली वालों में भय का माहौल उत्पन्न कर दिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री दीपक बाबरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है और समय-समय पर प्राकृतिक आपदा के समय व अन्य त्रासदी में देश की जनता की मदद करने का कार्य किया है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम यमुना के समीप बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित लोगों को बाढ़ के संकट से निकालकर मदद का हाथ बढ़ाकर उन्हें राहत सामग्री पहुॅचाऐं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नजदीक पीड़ित लोगों की सहायता के लिए राहत शिविर कैंप लगाएं और लोगों को उनके जरुरत की हर संभव वस्तु उपलब्ध कराकर उन्हें मौके पर जाकर दें।

कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन श्री अनिल भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कंट्रोल रुम बनाया गया है तथा यमुनापार के सभी चारों जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में राहत शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसमें बाढ़ पीड़ितों के लिए यथा संभव मदद उपलब्ध रहेगी और कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ितों की सहायता हेतू उनके ठिकानों पर भी मदद पहुॅचाने जाऐंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *