अपराध शाखा द्वारा थाना शाहबाद डेयरी के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार अपराधी गिरफ्तार

Listen to this article

 एक साल से था फरार
 माननीय न्यायलय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित

परिचय:
पश्चिमी रेंज-II, अपराध शाखा की टीम ने भगोड़े अपराधी रोहित, उम्र 20, निवासी बी-ब्लॉक, शाहबाद डेयरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया है, जो प्राथमिकी संख्या 369/2022, धारा 302/201/365/120बी/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना शाहबाद डेयरी, दिल्ली में वांछित है। आरोपी इस मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित है | वह एक साल फरार था व गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।
मामले का संक्षिप्त विवरण:
वर्ष 2022 में, आरोपी रोहित ने अपने मामा और अन्य सहयोगियों (श्री कृष्ण , राजकुमार, सचिन, अरुण, राकेश राजू, गंगा राम, दीपक, अविनाश) के साथ मिलकर संदीप @ पाजी, निवासी रोहिणी, दिल्ली की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस सन्दर्भ में प्राथमिकी संख्या 369/2022, धारा 302/201/365/120बी/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना शाहबाद डेयरी, दिल्ली, दर्ज की गई थी। बाद में अन्य आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन आरोपी रोहित मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार था।
सूचना, टीम और संचालन:
प्रधान सिपाही अश्वनी को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना शाहबाद डेयरी, दिल्ली के हत्या के मामले में वांछित आरोपी रोहित अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के इलाके में छिपा हुआ है। अगर समय से कार्यवाही की जाये तो उसे वहाँ से पकड़ा जा सकता है |
आरोपी को पकड़ने के लिए उपायुक्त सतीश कुमार और संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा द्वारा सहायक आयुक्त यशपाल सिंह की देखरेख में व निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया | जिसमे उप-निरीक्षक अनुज, उप-निरीक्षक रविंद्र सिंह, उप-निरीक्षक विशाल, सहायक उप-निरीक्षक रविंदर, सहायक उप-निरीक्षक मोहन बिष्ट, प्रधान सिपाही रविंदर, प्रधान सिपाही अश्विनी, प्रधान सिपाही पवन और सिपाही सोहित शामिल थे |
उपरोक्त सूचना के अनुसार टीम द्वारा अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में जाल बिछाया गया और आरोपी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
पूछताछ:
वर्ष 2016 में उसके अंकल (मामाओं) ने सचिन राठी नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस सन्दर्भ में प्राथमिकी संख्या 888/2016, थाना शाहबाद डेयरी, दिल्ली दर्ज की गयी थी | संदीप @ पाजी, मृतक सचिन राठी का करीबी दोस्त था। संदीप @ पाजी अन्य साथियों के साथ मिलकर आरोपी रोहित के मामाओं से बदला लेना चाहता था और आरोपी रोहित को धमकी दी थी कि वे उसके मामा या उसके भाई में से किसी एक को मार देंगे। संदीप @ पाजी का शाहबाद डेयरी क्षेत्र के एक किन्नर के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी रोहित और उसके मामा ने उनके रिश्ते के खिलाफ आपत्ति जताई थी और किन्नर के साथ संबंध नहीं रखने की धमकी भी दी थी। लेकिन संदीप @ पाजी ने आरोपी रोहित व उसके मामाओ की बात नही मानी जिस कारण आरोपियों ने संदीप@ पाजी को सबक सिखाने का फैसला लिया |
वर्ष 2022 में आरोपी रोहित ने अपने मामाओ और अन्य साथियों के साथ मिलकर संदीप @ पाजी, निवासी रोहिणी, दिल्ली पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। जब वह बेहोश हो गया तो आरोपियों ने उसे एक नाले में फेंक दिया |

पिछली अपराधिक संलिप्तता:

  1. प्राथमिकी संख्या 467/2021, धारा 323/341/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना शाहबाद डेयरी, दिल्ली।
    आरोपी का प्रोफाइल:
    आरोपी रोहित, उम्र 20, निवासी बी-ब्लॉक, शाहबाद डेयरी, दिल्ली ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वर्ष 2019 में, उसने एक मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी में काम करना शुरू किया था। कोरोना काल में वह काम छोड़कर अपने मामाओं से जुड़ गया जो पहले कई अपराधिक मामलों में शामिल थे। वह थाना शाहबाद डेयरी के इलाके में शराब बेचता था और सट्टा चलाने के काम में संलिप्त हो गया था।
Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *