यह शर्मनाक है कि मंत्री सुश्री आतिशी ने बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा वितरण में देरी का दोष अधिकारियों पर मढ़ने की कोशिश की है, जबकि इसके लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल जिम्मेदार हैं – वीरेंद्र सचदेवा

Listen to this article

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि यह अच्छा है कि दिल्ली भाजपा की कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दिल्ली सरकार आज दिल्ली के बाढ़ पीड़ितों को राहत वितरण के मुद्दे पर जाग गई है।

सचदेवा ने कहा कि यह शर्मनाक है कि मंत्री सुश्री आतिशी ने बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे के वितरण में देरी का दोष अधिकारियों पर मढ़ने की कोशिश की है जबकि असल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उदासीनता बाढ़ राहत वितरण में देरी के लिए जिम्मेदार है।

सचदेवा ने मंत्री सुश्री आतिशी की जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की निंदा करते हुऐ उनसे दिल्लीवासियों को यह बताने के लिए कहा है कि क्यों दिल्ली सरकार ने 2016 और 2020 की प्राकृतिक आपदा पर अपने ही कैबिनेट के फैसलों जिसके अनुसार प्राकृतिक आपदा में रूपये 25000 का प्रावधान है का उल्लंघन करते हुऐ रुपये 10000 के मामूली मुआवजे की घोषणा की है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *