पूर्व में 07 अपराधिक मामलों में संलिप्त
परिचय:
उत्तरी रेंज-1/अपराध शाखा की टीम ने आरोपी रोहित दायमा, उम्र 27 वर्षीय, निवासी राजा पार्क, रानी बाग, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है, जो प्राथमिकी संख्या 911/2020, धारा 392/397/411/120बी/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना हरि नगर, दिल्ली के तहत लूट के मामले में वांछित था। इस मामले में जमानत मिलने के बाद उसने जेल अधिकारियों के समक्ष समर्पण नहीं किया व उसके खिलाफ उद्घोषित अपराधी की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
सूचना, टीम और संचालन:
सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी रोहित दायमा जो थाना हरि नगर की प्राथमिकी संख्या 911/2020 में वांछित है, वह रोहिणी कोर्ट परिसर, दिल्ली आएगा अगर समय में कार्यवाही की जाये तो उसे वहाँ से पकड़ा जा सकता है।
तदानुसार, संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा और उपायुक्त संजय भाटिया द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए सहायक आयुक्त विवेक त्यागी की निगरानी में व निरीक्षक सतीश मलिक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया | जिसमे सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार और प्रधान सिपाही मनदीप सिंह शामिल थे |
उपरोक्त सूचना के अनुसार टीम द्वारा जाल बिछाया गया और आरोपी रोहित दायमा, 27 वर्षीय, निवासी राजा पार्क, रानी बाग, नई दिल्ली को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
पूछताछ:
पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि दिनांक 29.09.2020 को, उसने अपने दो सहयोगियों के साथ बंदूक की नोक पर शिकायतकर्ता से ₹ 10 लाख लूट लिए व मौके से फरार हो गया | इस सन्दर्भ में प्राथमिकी संख्या 911/2020, धारा 392/397/411/120बी/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना हरि नगर, दिल्ली दर्ज की गई थी। जांच के दौरान इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया परन्तु जमानत मिलने के बाद आरोपी ने जेल अधिकारियों के समक्ष समर्पण नहीं किया।
पिछली अपराधिक संलिप्तता:
- प्राथमिकी संख्या 149/2015, धारा 307/506/34 भारतीय दण्ड संहिता व 27/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना नॉर्थ रोहिणी, दिल्ली।
- प्राथमिकी संख्या 177/2020, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना अपराध शाखा, दिल्ली |
- प्राथमिकी संख्या 027659/2022, धारा 379/411 भारतीय दण्ड संहिता, थाना मौर्य एन्क्लेव, दिल्ली।
- प्राथमिकी संख्या 023521/2022, धारा 379/411 भारतीय दण्ड संहिता, थाना मौर्य एन्क्लेव, दिल्ली।
- प्राथमिकी संख्या 027399 /2022, धारा 379/411 भारतीय दण्ड संहिता, थाना मौर्य एन्क्लेव, दिल्ली।
- प्राथमिकी संख्या 911/2020, धारा 392/397/411/120बी/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना हरि नगर, दिल्ली।
- प्राथमिकी संख्या 512/2015, धारा 392/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना साउथ रोहिणी, दिल्ली।
आरोपी का प्रोफाइल:
आरोपी रोहित दायमा, 27 वर्षीय, निवासी राजा पार्क, रानी बाग, नई दिल्ली का जन्म दिल्ली के करोलबाग में हुआ था। उसने सरकारी स्कूल से 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई की | आसानी से पैसा कमाने के लिए वह इलाके के बुरे लोगो के संपर्क में आया और अपराध की दुनिया में शामिल हो गया।