रॉकस्टार डीएसपी की हाई ओकटाइन ट्यून्स ने शिन मैडकिड को डांस फ्लोर पर उतरने के लिए किया मजबूर

Listen to this article

*रॉकस्टार डीएसपी के म्यूजिक ने डांस फ्लोर पर बिखेरा अपना जादू, शिन मैडकिड ने दिखाएं अपने एनरजेटिक मूव्स!

बेहतरीन और अद्वितीय म्यूजिक देने के लिए मशहूर रॉकस्टार डीएसपी की रुचि उनके ब्लॉकबस्टर गानों में झलकती है। उनका म्यूजिक रॉक और पॉप का एक अनूठा मिश्रण है, जिससे दर्शक उनके दीवाने और फैंस दोनों बन जाते हैं।

शिन मैडकिड जापानी विज़ुअल के रॉक बैंड मैडकिड की एक प्रमुख हस्ती हैं, जो अपने ग्रुप के साथ हाई-ऑक्टेन परफॉरमेंस के लिए प्रसिद्ध है। हाल ही में उन्होंने रॉकस्टार डीएसपी के आकर्षक, फुट-टैपिंग नंबर पर डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। जिसका कैप्शन था:
“राखी राखी』🌙

https://www.instagram.com/reel/CwKeE_7rvnL/?igshid=MzRlODBiNWFlZA%3D%3D

शिन मैडकिड का यह वीडियो दर्शाता है कि रॉकस्टार डीएसपी के कैची नंबर्स भाषाओं और शैलियों से परे हैं। प्रतिभाशाली संगीत निर्देशक मलेशिया में ऊ सोलरिया और अमेरिका में ऊ अंटावा से सफल वर्ल्ड टूर कर भारत वापस आ गए हैं। बहुप्रतीक्षित कंगुवा और पुष्पा 2 में अपनी संगीत प्रतिभा से एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीतने की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *