एमसीडी के कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत करके दिल्ली को बनाया साफ-सुंदर, मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कर्मचारियों को जताया आभार

Listen to this article
  • दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों ने दिल्ली को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए दिन-रात कार्य किया- डॉ शैली ओबरॉय
  • दिल्ली की जनता और दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों का जी-20 समिट के सफल आयोजन के लिए तहे दिल से धन्यवाद- डॉ शैली ओबरॉय
  • दिल्ली की ये सुंदर तस्वीर जी20 तक सीमित न रहे, बल्कि 365 दिन दिल्ली इसी तरह साफ़ सुथरी बनी रहे- डॉ शैली ओबरॉय
  • सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और दिल्ली को देश का नंबर वन शहर बनाएंगे- डॉ शैली ओबरॉय
  • दिल्ली नगर निगम की ओर से जी20 में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों सम्मानित किया जाएगा- आले मोहम्मद इकबाल
  • कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए दिल्ली को इसी तरह से सजाया गया लेकिन कुछ समय बाद हालात पहले जैसे हो गए, अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि दिल्ली की इस खूबसूरती को बरकरार रखें- आले मोहम्मद इकबाल
  • दिल्ली को दुनिया का सबसे साफ शहर बनाने में भी दिल्लीवासियों का सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा- मुकेश गोयल
  • सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली वासियों से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा- मुकेश गोयल

दिल्ली में हुए जी-20 के सफल आयोजन को लेकर मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने एमसीडी कर्मचारियों को बधाई दी है। दिल्ली नगर निगम के 12 हजार कर्मचारियों ने विशेष ड्यूटी के दौरान दिन-रात एक करके दिल्ली को चमकाया है। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारियों ने दिल्ली को साफ़ सुथरा और सुंदर बनाने के लिए कार्य किया। दिल्ली की ये सुंदर तस्वीर जी-20 तक सीमित न रहे, बल्कि 365 दिन दिल्ली इसी तरह साफ़ सुथरी बनी रहे। सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और दिल्ली को देश का नंबर वन शहर बनाएंगे। डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की ओर से जी-20 में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों सम्मानित किया जाएगा। नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली वासियों से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा।

दिल्ली की मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल के साथ सिविक सेंटर में आज महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने जी-20 समिट के सफल आयोजन पर कहा कि दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों और दिल्ली की जनता का तहे दिल से धन्यवाद। दिल्ली नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारियों ने दिन रात दिल्ली को साफ़ सुथरा और सुंदर बनाने के लिए कार्य किया। जी20 समिट के लिए दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी 24 घंटे ज़मीनी स्तर पर उपस्थित रहे। दिन-रात एक करके सफ़ाई और सौन्दर्यकारण का कार्य किया। विशेष रूप से हमारे सफ़ाई कर्मचारियों, मालियों, डीबीसी कर्मचारियों ने पूरी ज़िम्मेदारी व निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के साथ मिलकर नगर निगम के सभी विभागों ने जी20 समिट के सफल आयोजन के लिए दिन रात एक कर दिया। जी-20 दिल्ली की किसी एक एजेंसी या विभाग का नहीं था बल्कि यह पूरे देश का सम्मेलन था। इस दौरान मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने दिल्ली की जनता से अपील कि वे इसी प्रकार दिल्ली को सुंदर व साफ़ सुथरा बनाए रखें और नगर निगम का सहयोग करें। दिल्ली की ये सुंदर तस्वीर जी20 तक सीमित न रहे, बल्कि 365 दिन दिल्ली इसी तरह साफ़ सुथरी बनी रहे। दिल्ली को साफ़ सुथरा करने की ज़िम्मेदारी नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की रहेगीष लेकिन हम जनता से भी अपेक्षा करते हैं वे दिल्ली को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

उन्होंने कहा कि जी20 समिट हमारे अधिकारियों व कर्मचारियों ने साबित कर दिया है वे कितने मेहनती हैं। दिल्ली नगर निगम भविष्य में भी इसी तरह दिल्ली को साफ़ सुथरा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा। दिल्ली सरकार के सहयोग से दिल्ली नगर निगम सभी परियोजनाओं व विकास कार्यों को पूरा करेगा। सफ़ाई व्यवस्था, स्कूलों,पार्को में सुधार पर विशेष बल दिया जाएगा। सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा और दिल्ली देश का नंबर वन सुंदर व साफ़ शहर बनाएगा।

इस अवसर पर डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इक़बाल ने भी जी20 समिट के सफल सम्पन्न होने पर दिल्ली नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों और दिल्ली की जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि एमसीडी के कर्मचारियों ने जी-20 के लिए दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया। उनकी मेहनत के चलते विदेशी मेहमानों ने दिल्ली की खूबसूरती को देखा है। एमसीडी के कर्मचारियों ने देश की इज्जत में चार चांद लगाए हैं। दिल्ली में जब कॉमनवेल्थ हुआ था तो इसी तरह से सजाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद हालात पहले जैसे ही हो गए थे। अब हमारी और लोगों की जिम्मेदारी है कि दिल्ली की इस खूबसूरती को बरकरार रखें। निगम की ओर से जी20 में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों सम्मानित किया जाएगा।

नेता सदन मुकेश गोयल ने भी निगम के सफ़ाई कर्मचारियों की प्रशंसा की और कहा कि जी-20 के दौरान हमारे कर्मचारी बिना रुके-बिना थके लगातार कार्य करते रहे। इसकी बदौलत दिल्ली को सुंदर और हरा-भरा बनाया। दिल्ली के लोगों ने जी-20 समित में विशेष सहयोग किया। यातायात से लेकर सौंदर्यीकरण, सफाई में सहयोग किया। अब दिल्ली को दुनिया का सबसे साफ शहर बनाने में भी दिल्लीवासियों का सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली वासियों से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *