शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की फ़िल्म ‘सुखी’ का धमाकेदार गाना ‘नशा’ हुआ रिलीज़

Listen to this article

बॉलीवुड आइकन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी आगामी फिल्म “सुखी” के शानदार गाने “नशा” की रिलीज के साथ मनोरंजन जगत में धमाकेदार वापसी कर रही हैं।

बहुप्रतीक्षित फिल्म “सुखी” का पहला ट्रैक “नशा” रिलीज़ हो चुका है। यह एक हाई-एनर्जी और फुट-टैपिंग नंबर है, जो शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के डांसिंग स्किल्स को दर्शाता है। अपनी कैची बीट्स और गणेश आचार्य की बेहतरीन कोरियोग्राफी के साथ यह गाना एक पार्टी एंथम बनने के लिए बिल्कुल तैयार है।

“नशा” को बादशाह और हितेन ने मिलकर कंपोज किया है। वहीं बादशाह, चक्षु कोटवाल और अफसाना खान ने इसे अपनी आवाज़ दी है। गाने में शिल्पा के साथ उनके को-स्टार्स कुशा कपिला और दिलनाज़ ईरानी भी हैं, जो इस म्यूजिक वीडियो में जमकर डांस कर रहीं हैं।

फ़िल्म को सोनल जोशी ने डायरेक्ट किया है। साथ ही भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा ​​और शिखा शर्मा ने इसका निर्माण किया है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के अलावा फ़िल्म में अमित साध, चैतन्य चौधरी, किरण कुमार, कुशा कपिला और कई एक्टर्स शामिल हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के फैंस 22 सितंबर को “सुखी” की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *