Listen to this article

आपकी अपनी पार्टी पीपल्स की जाति उन्मूलन क़ानून की माँग का अभियान कई स्तरों पर चलाया जा रहा है और कई राज्यों में यह अभियान लगातार जारी है। दिल्ली में इन दिनों आपकी अपनी पार्टी की छात्र विंग, आपका अपना छात्र संघ कॉलेज के छात्रों के साथ संवाद कर रायशुमारी करने में जुटा हुआ है। छात्रों से रायशुमारी के दौराना छात्र संघ ये जानने का प्रयास कर रहा है कि क्या जातीय व्यवस्था देश से समाप्त हो जानी चाहिए या नहीं होनी चाहिए। इसे लेकर छात्रों के अलग अलग विचार सामने आ रहे हैं। टोटल ख़बरें लगातार आपका अपना छात्र संघ का अभियान कवर करने में जुटा हुआ है। मौक़े पर जाकर हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना छात्रों से बात कर, उनसे जाति व्यवस्था को लेकर उनके विचार जानने का प्रयास कर रहा है। गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी में स्थित गीतारतन इंटरनेशनल बिज़नस स्कूल के बाहर, छात्र संघ की टीम ने छात्रों से संवाद किया। इसी बीच हमारे संवाददाता ने छात्रों से उनके विचार जानने का प्रयास किया। आइए देखते हैं, इस विशेष रिपोर्ट में जाति व्यवस्था को लेकर कॉलेज के छात्र क्या सोचते हैं। देखिए हमारी इस विशेष ग्राउंड रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *