अधिकारी और पार्षद क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए एक दूसरे का सहयोग करें- डॉ. शैली ओबरॉय

Listen to this article
  • मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने वार्ड 97 और वार्ड 102 के संबंधित मुद्दों को लेकर पार्षदों और अधिकारियों के साथ की बैठक
  • क्षेत्र की सभी समस्याओं का अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान- डॉ. शैली ओबरॉय

मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने आज पश्चिमी ज़ोन के वार्ड 97 चौखंडी नगर और वार्ड नंबर 102 ख्याला से संबंधित मुद्दों के समाधान को लेकर पार्षदों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मेयर ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों व नागरिक समस्याओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि बैठक का उद्देश्य वार्ड के स्थानीय मुद्दों को समझना, वार्ड के पार्षदों के साथ प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करना और उनका सामूहिक रूप से हल करना है। क्षेत्र के विकास के लिए इस तरह की समीक्षा बैठक नियमित रूप से की जाएगी।

बैठक में मेयर डॉ शैली ने वार्ड में स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों, पार्कों, सड़कों, ढलाव घर, एफसीटीएस, नालों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान पार्षदों ने स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों, पार्कों, डिस्पेंसरी में सुविधाओं की कमी, स्वच्छता मुद्दों, अवैध अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, रोड कटिंग के मामले,आवारा पशुओं की समस्या, स्टाफ की कमी आदि के बारे में मेयर को अवगत कराया गया।

बैठक में मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने अधिकारियों को समस्याओं के अंतरिम व दीर्घकालीन समाधान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और पार्षदों से कहा कि क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए एक दूसरे का सहयोग करें। पार्षदों के साथ लोगों की समस्याओं को जानने के लिए वार्ड का दौरा करें। इस अवसर पार्षद सुनील कुमार चड्ढा, पार्षद शिल्पा कौर, जोनल उपायुक्त संदीप कुमार और मुख्यालय व जोन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *