थाना भलस्वा डेयरी हत्या मामले में वांछित आरोपी अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार

Listen to this article

 2019 से फरार
 पूर्व में 10 अपराधिक मामलों में संलिप्त
परिचय:
उत्तरी रेंज I/अपराध शाखा की एक टीम ने हत्या के मामले में वांछित अपराधी आकाश @ वीरू @ चिरा, उम्र 24 वर्ष, निवासी महिंद्रा पार्क, जहांगीर पुरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया है, जो प्राथमिकी संख्या 563/2019, धारा 302/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली के तहत वांछित है। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था व उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था | वह पूर्व में 10 अपराधिक मामलों में संलिप्त है।
जानकारी, टीम और संचालन:
प्रधान सिपाही नितिन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी आकाश @ वीरू @ चिरा जो थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली में हत्या के मामले में वांछित है वह महिंद्रा पार्क, जहांगीर पुरी, दिल्ली के क्षेत्र में छिपा हुआ है और अगर समय पर कार्यवाही की जाये तो उसे वहाँ से पकड़ा जा सकता है |
तदानुसार, उपायुक्त संजय भाटिया द्वारा सहायक आयुक्त विवेक त्यागी की देख रेख में व निरीक्षक सतीश मलिक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया | जिसमें प्रधान सिपाही नितिन कुमार, प्रधान सिपाही नवल सिंह, प्रधान सिपाही मनदीप और प्रधान सिपाही नरेंद्र शामिल थे।
उपरोक्त सूचना के अनुसार टीम द्वारा महिंद्रा पार्क, जहांगीर पुरी, दिल्ली के इलाके में जाल बिछाया गया और आरोपी आकाश @ वीरू @ चिरा, उम्र 24 वर्ष, को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
पूछताछ:
पूछताछ के दौरान, आरोपी आकाश @ वीरू @ चिरा ने थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली के हत्या के एक मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने आगे खुलासा किया कि वर्ष 2019 में, उसने अपने सहयोगियों अजय, विशाल और दो जेसीएल के साथ मिलकर नवीन को चाकू मार दिया क्योंकि उसने आरोपी के दोस्त की प्रेमिका के बारे में कुछ टिप्पणी की थी। घायल होने के कारण पीड़िता ने दम तोड़ दिया। इस सन्दर्भ में प्राथमिकी संख्या 563/2019, धारा 302/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली में दर्ज की गयी थी | जांच के दौरान आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया और दो जेसीएल को पकड़ा गया था। मुख्य आरोपी आकाश @ वीरू @ चिरा, जिसने पीड़ित की चाकू मारकर हत्या की थी, को मामला दर्ज होने के बाद से गिरफ्तार नहीं किया गया था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए गए थे। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए वह दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में किराए के मकान में रहने लगा। इसके बाद, वह डकैती/ स्नैचिंग/ आर्म्स एक्ट आदि के कई अपराधिक मामलों में शामिल हो गया। वह अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए नियमित रूप से अपने ठिकाने बदल रहा था।
पिछली अपराधिक संलिप्तता:

  1. प्राथमिकी संख्या 0369/2023, धारा 454/380/411/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना लाजपत नगर, दिल्ली
  2. प्राथमिकी संख्या 0387/2020, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना दिल्ली कैंट, दिल्ली
  3. प्राथमिकी संख्या 0665/2020, धारा 395/452/342/323/427/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना राज पार्क, दिल्ली
  4. प्राथमिकी संख्या 0449/2020, धारा 356/379/411 भारतीय दण्ड संहिता, थाना पालम गांव, दिल्ली
  5. प्राथमिकी संख्या 0400/2020, धारा 328/380 भारतीय दण्ड संहिता, थाना विजय विहार, दिल्ली
  6. प्राथमिकी संख्या 0580/2020, धारा 392/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना नारायणा, दिल्ली
  7. प्राथमिकी संख्या 0227/2020, धारा 379/411 भारतीय दण्ड संहिता, दिल्ली कैंट, दिल्ली
  8. प्राथमिकी संख्या 0348/2018, धारा 454/380/411/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना हजरत निज़ामुद्दीन, दिल्ली
  9. प्राथमिकी संख्या 0299/2018, धारा 379/356/411/34 भारतीय दण्ड संहिता व 25 आर्म्स एक्ट, थाना लाजपत नगर, दिल्ली
  10. डीडी.नं.-027ए/2018, धारा 41.1-डी और 102 सीआरपीसी, थाना स्वरूप नगर, दिल्ली

आरोपी का प्रोफाइल:
आरोपी आकाश @ वीरू @ चिरा, 24 वर्ष, दिल्ली में पैदा हुआ था और केवल 7 वीं कक्षा तक पढ़ा है। इसके बाद वह मजदूरी करने लगा | अच्छी कमाई ना होने के कारण वह जहांगीर पुरी, दिल्ली क्षेत्र के बुरे तत्वों के संपर्क में आया और स्नैचिंग / डकैती / हत्या आदि अपराधिक मामलों में संलिप्त हो गया । उसे कई मामलों में गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन उसने पुलिस को थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली के हत्या मामले में अपनी भागीदारी के बारे में जानकारी नहीं दी |

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *