प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आज संगठन को मजबूत करने के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में उत्तर पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के दोनो जिलों की एक बैठक हुई। बैठक में यह फैसला लिया गया कि इस सिलसिले में सभी जिलों, ब्लाक व विधानसभाओं में संगठन को मजबूत बनाने के लिए बैठकें आयोजित की जाऐंगी। जिसमें क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, निगम पार्षद, जिला व ब्लाक के पदाधिकारियों, पूर्व निगम पार्षद, सहित अग्रिम संगठनां व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियो के अलावा क्षेत्रीय लोग भी शामिल होंगे।
बैठक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य श्री देवेन्द्र यादव, पूर्व सांसद श्रीमती कृष्णा तीरथ और डा0 उदित राज, अ0भा0क0कमेटी के एस.सी. विभाग के चेयरमैन श्री राजेश लिलौठिया, पूर्व विधायक सर्वश्री जय किशन, सुरेन्द्र कुमार, जसवंत राणा, चरण सिंह कंडेरा, जिला अध्यक्ष विशाल मान, निगम में सदन के पूर्व नेता श्री जितेन्द्र कुमार कोचर, अमित मलिक, डा0 नरेश कुमार सहित दोनो जिलों के ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व निगम पार्षद, चुनाव लड़े प्रत्याशी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिले व ब्लाक में बैठक आयोजित की जाऐगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए मैं 24 घंटे उपलब्ध हूँ, प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मेरे दरवाजे खुले है, उनका प्रदेश कार्यालय में स्वागत है। मैं प्रतिदिन 2 बजे से प्रदेश कार्यालय में उपलब्ध हूँ। श्री लवली ने आव्हान करते हुए कहा कि जिलों व ब्लाकों की बैठकों में अधिक से अधिक लोगों को बुलाना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है, हमें सिर्फ एक कोशिश करनी है, सब मिलकर काम करेंगे तो कांग्रेस एक फिर वापसी करेगी।
बैठक में वर्किंग कमेटी के सदस्य श्री देवेन्द्र यादव, पूर्व सांसद श्रीमती कृष्णा तीरथ और डा0 उदित राज, श्री राजेश लिलौठिया, श्री जय किशन सहित पूर्व विधायकों ने भी अपने विचार रखे।
दिल्ली की ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली का स्वागत किया और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट यूनियन के चेयरमैन श्री कृष्ण वर्मा के साथ सैंकेड़ो यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली से मुलाकात की। ऑटो टैक्सी यूनियन के पदाधिकारयों ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली का स्वागत किया।
ऑटो टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली को बताया कि केन्द्र और राज्य की दोनो सरकारें ऑटो टैक्सी वालों के हितों की बात न करके उनका शोषण कर रही है। ऑटो टैक्सी वालों का रोजगार छीना जा रहा है। ई-रिक्शा की अवैध मंजूरी से ऑटो चालकों के रोजगार पर प्रभाव पड़ा है।
इस अवसर पर निगम में पूर्व नेता श्री जितेन्द्र कुमार कोचर, के अलावा ऑटो यूनियन चेयरमैन श्री कृष्ण वर्मा के साथ श्री रवि राठौड़, सुरजीत सिंह राणा, बलबीर सिंह, अरविन्द सिंह के अलावा सैंकड़ो ऑटो टैक्सी चालक मौजूद थे।
अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में हमेशा ऑटो टैक्सी चालकों के हितों की रक्षा की है और 15 वर्षों के शासन के दौरान ऑटो टैक्सी चालकों को कभी भी कठिनाईयों का सामना नही करना पड़ा। श्री लवली ने ऑटो टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूँ कि कांग्रेस अपने मेनिफेस्टों में ऑटो टैक्सी वालों के हितों को ध्यान में रखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रभाव ऑटो टैक्सी वालो पर भी पड़ा है, जिसके चलते इनकी अजीविका भी प्रभावित हुई है।
श्री जितेन्द्र कुमार कोचर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों के हितों की लड़ाई लड़ी है और भविष्य में भी गरीबों के हितों के लिए लड़ेगी। ऑटो टैक्सी चालकों के हितों की हमेशा कांग्रेस पार्टी ने रक्षा की है और भविष्य में ऑटो टैक्सी चालकों के हितों के लिए लड़ाई लड़ेंगे।