*राहुल गांधी की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा खौफ में- श्री अरविन्दर सिंह लवली ने रामचरित मानस की चौपाई पढ़ते हुए कहा कि श्री राहुल गांधी है भगवान राम के अनुयायी – अरविन्दर सिंह लवली
*पुलिस ने हिरासत में लिए कार्यकर्ताओं को चेतावनी के बाद छोड़ा – भाजपा माफी मांगे, नहीं तो अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में कांग्रेस करेगी चक्का जाम – मुकेश शर्मा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरीके से राहुल गांधी का अपने अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपहास उड़ाया है, उससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। प्रदेश कांग्रेस ने इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में गुस्साऐं हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय का घेराव किया। लवली के अलावा हजारों कार्यकर्ताओं को सर्वश्री सुभाष चौपड़ा, हारुन यूसूफ, रमेश कुमार, कृष्णा तीरथ, हारुन यूसूफ, राजकुमार चौहान, किरण वालिया, डा0 नरेन्द्र नाथ, मंगतराम सिंघल, रमाकांत गोस्वामी, मनीष चतरथ, देवेन्द्र यादव, अल्का लांबा व मुकेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
मुकेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था बाद में टेम्पो से चेतावनी देने के बाद आला अफसरों ने उन्हें रिहा कर दिया। गुस्साऐ कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए पुलिस को श्री अरविन्दर सिंह लवली व अन्य नेताओं से अनुरोध करना पड़ा।
अरविन्दर सिंह लवली ने गुस्साऐ प्रदर्शनकारियों को संबोधत करते हुए रामचरित मानस सुंदरकांड में भगवान राम के भावों को दर्शाने वाले दोहे ‘‘निर्मल मान जन सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र न भावा’’ का सिमरण करते हुए कहा कि भगवान राम निर्मल मन के व्यक्ति को प्यार करते है और छल कपटी संगठन और व्यक्ति को तो भगवान राम भी प्यार नही करते। उन्होंने श्री राहुल गांधी को भगवान राम अनुयायी बताते हुए कहा कि भाजपा भगवान राम का वोट के लिए इस्तेमाल करती है और राहुल गांधी की भगवान राम में सच्ची आस्था है। लिहाजा मोदी सरकार व भाजपा को पश्चाताप करते हुए रामचरित मानस को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी की स्वीकार्यता पूरे देश में न केवल बहुत तेजी से बढ़ी है बल्कि सभी वर्गो व धर्मा के लोगां में उनकी लोकप्रियता से मोदी सरकार व भाजपा खौफ में है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री राहुल गांधी जिस तरीके से खासतौर पर गरीब वर्गों से मिलने उनके कारोबारी स्थलों पर पहुॅच रहे है, उससे देश के उस वर्ग में एक बार फिर कांग्रेस के प्रति विश्वास पैदा हुआ जो कांग्रेस से छिटक गया था।
राजीव भवन से जैसे ही गुस्साऐ हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय के लिए ‘‘राहुल गांधी जी का ये अपमान नही सहेंगे-नही सहेंगे’’, ‘‘सभी धर्मा का जो करे सम्मान, वो हैं राहुल गांधी महान’’, राहुल जी से भाजापा घबराई है, इसलिए दिमाग की गंदगी बाहर आई है’’ आदि नारे लगाते हुए भाजपा मुख्यालय के लिए कूच किया, भारी पुलिस बल ने रास्ते में ही प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। गुस्साऐ कार्यकर्ताओं से पुलिस की तीखी झडपे भी हुई।
लवली ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए चेतावनी दी कि यदि भाजपा ने चौथे दर्जे की राजनीति बंद नही की, तो एक दिन ऐसा समय आएगा कि देश व दिल्ली की जनता भाजपा को सड़कों पर घेरेगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा में जरा सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें इस आपतिजनक पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पलेटफार्म से हटाकर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने कई जगह कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में आने से रोक उसके बाद भी हजारो लोगों का भाजपा मुख्यालय के घेराव में शामिल होना, यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि दिल्ली में भाजपा अपना जनाधार खो चुकी है और अब दिल्ली व देश के लोग भाजपा की नफरत व नाकारात्मक की राजनीति से तंग आ चुके है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुददे पर चुप नही बैठेगी और जरुरत पड़ी तो दिल्ली में चक्का जाम आंदोलन भी शुरु किया जाऐगा।
मुकेश शर्मा बार-बार मंच से पुतला न जलाने को बार बार अनुरोध कर रहे थे उसके बावजूद गुस्साऐ लोगों ने पुलिस के भारी विरोध के बाद भी पुतला जला दिया।
प्रदर्शनकारियों में नसीब सिंह, जय किशन, चौ0 मतीन अहमद, आसिफ मौहम्मद, भीष्म शर्मा, अमरीश गौतम, हरी शंकर गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार, कुंवर करण सिंह, नीरज बसौया, वीर सिंह धींगान, शीश पाल, कंवल सिंह यादव, विपिन शर्मा, विजय लोचव, सुमेश शौकीन, ब्रहम यादव, चतर सिंह, सतवीर सिहं, मुदित अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार कोचर, अमित मलिक, जगप्रवेश कुमार, जिला अध्यक्ष मनोज यादव, दिनेश कुमार, सतबीर शर्मा, राजेश चौहान, विरेन्द्र कसाना, जुबैर अहमद, गुरचरण सिंह राजू, निगम पार्षद मंदीप शौकीन, समीर अहमद, अरीबा खान, हाजी जरीफ, शीतल, नाजिया दानिश, नाजिया खातून, शगु्फ्ता चौधरी, सबिला बेगम, जयकरण चौधरी, परमेन्दर शर्मा, राजीव शर्मा, सतपाल पहलवान, मौहम्मद उस्मान, हरी किशन जिंदल, इन्द्रजीत सिंह, तरुण कुमार, अली मेंहदी, कमलकांत शर्मा, जगजीवन शर्मा, रविन्द्र त्यागी, नरेश शर्मा सहित ब्लाक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की संख्या में मौजूद थे।