दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने रामलीला महासंघ और दिल्ली धार्मिक संघ से बात करके रामलीलाओं से सनातन धर्म विरोधियों के पुतले जलाने की अपील दोहराई

Listen to this article

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लाल किला मैदान में धार्मिक राम लीला, नव धार्मिक राम लीला और लव कुश राम लीला का दौरा किया और राम लीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार और दिल्ली धार्मिक महासंघ के अध्यक्ष धीरज धर से मुलाकात की।

सचदेवा ने उनसे यह सुनिश्चित करने की अपील की कि दिल्ली की सभी राम लीलाएं दशहरे के दिन सनातन धर्म विरोधियों का चौथा पुतला जलाएं।

सितंबर के अंतिम सप्ताह में वीरेंद्र सचदेवा के निर्देश पर दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने शीर्ष राम लीला संस्थाओं को पत्र लिखकर दशहरा के दिन उन लोगों की निंदा करने के लिए चौथा पुतला जलाने का अनुरोध किया था जो सनातन धर्म का विरोध कर रहे हैं और हमारे देवी देवताओं का अपमान कर रहे हैं।

अर्जुन कुमार और धीरज धर ने दिल्ली भाजपा की अपील को समर्थन दिया था और कल शाम सचदेवा के साथ बैठक के दौरान उन्होंने दोहराया है कि अधिकांश राम लीला समितियां दशहरा के दिन सनातन धर्म विरोधियों का पुतला जलाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *