अपकमिंग सीरीज ‘एस्पिरेंट्स सीज़न 2’ का हुआ स्टार स्टडेड प्रीमियर

Listen to this article

*नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल और नमिता दुबे स्टारर इस सीरीज़ का प्रीमियर 25 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर होगा।

शानदार ड्रामा एस्पिरेंट्स सीज़न 2 का लेटेस्ट सीज़न अब से कुछ ही दिनों में प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। लेकिन इसके लॉन्च से पहले, टीवीएफ ने एस्पिरेंट्स की वापसी का जश्न मनाने के लिए मुख्य अभिनेता नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल और नमिता दुबे और निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की के साथ एक स्पेशल प्रीमियर की मेजबानी की। इस प्रीमियर में फिल्म इंडस्ट्री से लोकप्रिय हस्तियों और दोस्तों ने शिरकत की जिसमें राजेश कुमार, जमील खान, आयुष मेहरा, अमोल पाराशर, सुहैल नैय्यर, आशा नेगी, लक्ष्य कोचर सहित कुछ और लोगों शामिल हैं।

ऐसे में मेहमानों ने इस सीरीज के लिए तारीफ और समर्थन दिखाते हुए अपना प्यार लुटाया, जो इसके किरदारों – अभिलाष, गुरी और संदीप की यात्रा को खूबसूरत तरीके से दिखाता है, जब वे दूसरी कोशिश में जिंदगी को प्यार, करियर, महत्वाकांक्षा और सपनों के जरिए नए मोड़ पर लेकर जाते हैं। द वायरल फीवर (टीवीएफ) द्वारा निर्मित, एस्पिरेंट्स का सीज़न 2, पहले सीज़न के साथ 25 अक्टूबर से विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

एस्पिरेंट्स सीज़न 2, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के लिए प्राइम वीडियो के फेस्टिव लाइन-अप का एक हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *