दिल्ली नगर निगम द्वारा त्रिलोकपुरी में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाई की गई

Listen to this article

दिल्ली नगर निगम, शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र के उपायुक्त श्री अंशुल सिरोही व सहायक आयुक्त श्री अमिताभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में त्रिलोक पुरी के ब्लॉक 19, 20, 22, 27 ब्लॉक मैन रोड व 29 ब्लॉक के उर्दू स्कूल के आसपास पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में रोड़ के दोनों तरफ पटरी पर बने अवैध खोंखों व छप्परों को हटाया गया और अवैध रुप से बढ़ाई गई दुकानों को ध्वस्त किया गया। तकरीबन 4 से 5 किलोमीटर सड़क/पटरी अतिक्रमण मुक्त करायी गयी तथा निगम दस्ते द्वारा इस कार्रवाई के दौरान 08 ट्र्क सामान जब्त कर निगम स्टोर में जमा कराया गया।

   इस कार्यवाही के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों और स्थानीय लोगों  निगम कार्यवाही बाधित करने की कोशिश की  मौजूदा निगम अधिकारियों व पुलिस प्रशासन ने समझा-बुझा कर शांत करके अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम दिया।

       उल्लेखनीय है कि दिल्ली नगर निगम  द्वारा     उसी स्थान पर कार्रवाई की गई है जहां पर पिछले सप्ताह निगम की टीम के द्वारा अतिक्रमण का निरीक्षण करने के दौरान पत्थराव किया गया था।  उपायुक्त, शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र, श्री अंशुल सिरोही  ने कहा कि दिल्ली नगर निगम अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई करता रहेगा और विभिन्न वार्डों में चिन्हित जगहों पर यह कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *