देश में चुनावों को लेकर भले ही इस बार जनता साइलेंट होकर वोट करने में जुटी है और दूसरी तरफ़ एक बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ था। जिसका इंतज़ार पिछले कई दिनों से हो रहा था। अब इंतज़ार की घड़ियाँ ख़त्म हो चुकी है। जी हाँ एक सवाल चर्चा का विषय वना हुआ था। अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार कौन होंगे। कई दिनों से ही ख़बरें चल रही थी। अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी कौन होगा। कहा जा रहा था की गांधी परिवार ने उत्तर प्रदेश छोड़ दिया है लेकिन गांधी परिवार ने उत्तर प्रदेश नहीं छोड़ा है। सभी अनुमान ग़लत साबित हुए आखिरकार रायबरेली से कांग्रेस ने राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि 2019 में राहुल गांधी अमेठी से हार गए थे और दूसरी वायनाड सीट से जीत गए थे और रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव जीती थी। इस बार सोनिया गांधी राज्य सभा से निर्विरोध सांसद चुनी गई। इसलिए अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर कांग्रेस की उम्मीदवारी को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब हुए इस रहस्य का पर्दा उठ चुका है। राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे अब ये कांग्रेस ने घोषणा कर दी
2024-05-03



